धामी की नशे के खिलाफ दहाड़ से तस्करों पर शिकंजा

0
178

उत्तरकाशी(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे नशे के खिलाफ दहाड लगाई है उसके बाद से सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों ने नशा तस्करों पर बडा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है क्योंकि मुख्यमंत्री ने साफ अल्टीमेटम दिया है कि 2०25 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त करना है। वहीं देश के गृहमंत्री के आदेश पर राज्य में नशे के खिलाफ जल्द टास्क फोर्स का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दे दी है और अब जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों द्वारा उगाई गई अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट करने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है जिससे नशा तस्करों में खलबली मचने लगी है।
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया बताय कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक अब कुछ गांवों के ग्रामीण भी नशामुक्ति अभियान में आगे आकर सहयोग करने लगे हैं, जोकि बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों का स्वागत करता हूँ, इस सराहनीय कार्य के लिये सभी को बधाई देता हूँ। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में अभी भी अवैध भांग व नशीले पदार्थो की अवैध खेती की सूचनायें मिल रही हैं, मैं सभी को मीडिया के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूँ कि सभी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों कि खेती को स्वयं नष्ट कर दें, नहीं तो आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक यदुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समाज व युवा पीढी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2०25 के अंतर्गत उनके द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जंग ‘उदयनÓछेड़ी हुयी है, जिसमें पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर एक-एक नशा माफिया को बडा सबक सिखाने के लिए आगे आ चुके हैं और उन्होंने पहाडों में भांग या अफिम की खेती करने वालों पर मुकदमें कायम कर उन्हें बडा सबक सिखाने का आदेश दिया हुआ है।

LEAVE A REPLY