सरकार ईमानदारी से कर रही काम

0
153

पिथौरागढ/देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड का यह सामथ्र्य अदभुत व अतुलनीय है इसलिए मेरा विश्वास है और यह विश्वास मैंने बाबा केदार के चरणों में बैठकर व्यक्त किया किया है और उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होने वाला है। उन्होंने कहा कि आज तो उत्तराखंड ने कमाल कर दिया है ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य शायद ही पहले किसी को मिला हो।
यहां पिथौरागढ के श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम में एक जनसभा को लोगों से खचाखच भरे मैदान में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सुबह जहां गया अदभुत प्या, अपार आशीर्वाद मिला, ऐसा लग रहा था जैसे स्नेह की गंगा बह रही हो, आध्यात्म और अप्रतीम शौर्य की इस धरा का मैं वंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि और आज मैं आदि कैलाश के चरणों में बैठकर आया हूं मेरे उस विश्वास को फिर एक बार दोहराता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे ओर उसके साथ सरकार पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से एक ही लक्ष्य लेकर आज काम कर रही है। यहां आने से पहले पार्वती कंड और जोगेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने का काम किया और हर देशवासी के अच्छे स्वास्थ्य व भारत के संकल्प को मजबूत करने और उत्तराखंड के सारे सपने व संकल्प पूरे हो इसलिए आशीर्वाद मांगा है।
उन्होंने कहा कि आज सीमा के प्रहरियों व जवानों के साथ मुलाकात हुई ओर समूह की महिलाओं से मिलने का भारत की समृद्धि सहित तीनों स्वरूप से नये प्रकार की यात्रा जुड गई और सभी के दर्शन एक साथ हो गये है। उन्होंने कहा कि एक ही कार्यक्रम में चार हजार दो सौ करोड का विकास कार्य का शिलान्यास किया गया और सभी को इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं, मेरे परिवार जनों मेरे लिए न कोई रास्ते नये है और न ही आप सभी नये है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का गौरव गान हो रहा है और एक समय चारों तरफ निराशा का माहौल था, पूरा देश जैसे मानों निराशा में डूब गया था, तब हम लोग हर मंदिर में जाकर कामना करते थे कि भारत जल्द से जल्द मुश्किलों से बाहर निकले और हर भारतीय सोचता था कि हजारों करोड के घोटालों से देश को मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान हमारा जहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंचा है और उन्होंने खिलाडियों को भी बधाई दी और कहा कि आज ळाी हल्द्वानी में हॉकी ग्राउंड, रूद्रपुर में एरोड्राम का भी शिलान्यास हुआ और इसका लाभ उत्तराखंड के युवाओं का मिलेगा मै धामी जी और उनकी पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वर्णिम का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनरूत्थान का काल खंड चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल नया भारत एक राष्ट्र के रूप में हर प्रकार से संपन्न बन रहा है बल्कि विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY