4०० पार का नारा नहीं यह है मोदी की गारंटी

0
221040

पिथौरागढ़/ देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रेरणा स्त्रोत नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अटक के कटक तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पार्टी को प्रभावी तरीके से पार्टी का कार्य हो रहा है और जिस प्रकार से पार्टी का प्रचार प्रसार हुआ है।
यहां पिथौरागढ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा सहजता, सरलता से डाउन टू अर्थ काम करते है और उनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 4०० पार का नारा नहीं है और यह मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी की चाबी है और भाजपा पांचों सीटे जीतने जा रही है।
उन्होंने कहा कि सबको पता है कि सरकार मोदी की बनने वाली, एनडीए और भाजपा की बनने जा रही है और प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड से लगाव है और ऐतिहासिक मतों से अजय टम्टा को एकतरफा समर्थन मिलेगा और विपक्षी दल चुनाव के मैदान से बाहर हो रहा है और 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है और सभी लोगों को मतदान करने की जिम्मेदारी है और मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगें और सभी को अधिक से अधिक से संख्या में मतदान करना है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, अल्मोडा के प्रत्याशी अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, रैली संयोजक राजेन्द्र बिष्ट, कैबिने सौरभ बहुगुणा, सुरेश भटट, ईशिका बोरा, मीना गंगोला, गणेश भंडारी, चन्द्रा पंत, धनसिंह धामी आदि गणमान्य व्यक्ति व हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY