नशे के खिलाफ धामी की हुंकार

0
7

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड में आयोजित ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई और नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि Óनशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।Ó उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि उसके परिवार की खुशियां, उम्मीदें और भविष्य भी प्रभावित करता है। जिन युवाओं के हाथों में किताबें होनी चाहिए और जिन्हें खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए, उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से अपील की कि वे नशामुक्ति अभियान में केवल भागीदार बनकर न रहें, बल्कि इसका नेतृत्व करें। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। धामी ने कहा कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही नशे से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने युवाओं को खेल, योग, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY