बूथ कार्यकर्ताओं में हुआ ‘नवीन’ ऊर्जा का संचार
नितिन-पुष्कर पूरा करेंगे मोदी-शाह का लक्ष्य
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जिस उद्देश्य के साथ हाईकमान ने जिम्मेदारी सौंपी थी, वह उसको पूरा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा का मिली अप्रत्याशित और प्रचंड जीत इसका सजीव उदाहरण हैं। वर्ष 2027 में भी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। जिसको लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक अश्वमेघ यज्ञ प्रारंभ कर दिया है। इस यज्ञ का संकल्प है कि भाजपा को अधिक से अधिक राज्यों में विजयश्री दिलाना। मौजूदा समय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष इस राजनीतिक अश्वमेघ यज्ञ के तहत उत्तराखंड प्रवास पर हैं। उनकी उपस्थिति भाजपा के हर वर्ग और आयुसीमा के कार्यकर्ताओं को स्फूर्ति प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उत्तराखंड में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चक्रवर्ती सम्राट बनाए। उत्तराखंड की जनता के बीच सीएम धामी की जो कलात्मक छवि है उसको लेकर नितिन नवीन इतने प्रसन्न हैं कि उनका मानना है कि सीएम धामी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों और जनता के साथ उनका सीधा जुड़ाव, भाजपा की राह उत्तराखंड में आसान करने के लिए पर्याप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात को भी बखूबी समझते हैं कि एक समय ऐसा था कि जब उत्तराखंड में भाजपा की कश्ती तूफानों से घिरी हुई थी उस समय वह पुष्कर सिंह धामी ही थे जो उस तूफान से भाजपा की कश्ती को निकालकर लाए थे और प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार उत्तराखंड में बनाई थी। ऐसा ही कारनामा फिर से करने के लिए सीएम धामी तैयार हैं और इसकी शुरूआत उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर कर दी है। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जिस भी कार्यक्रम में भाग लिया, उन सभी कार्यक्रमों में उन्होंने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को विजयश्री प्राप्त करने का ही मंत्र दिया। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा की जीत की हैट्रिक की उपयोगिता व्याख्यानवित करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसे प्रचंड बहुमत से वापिस लाना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जब सांसदों व विधायकों की बैठक के बाद जब प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों से साथ संवाद किया तो उनका कहना था कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि पार्टी के लिए संस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसका प्रचंड बहुमत की जीत के साथ दोबारा सत्ता में आना आवश्यक है क्योंकि पार्टी का मानना है कि देवभूमि से हमेशा भगवा का संदेश हमेशा देश भर में फैलते रहना चाहिए। उनका साथ कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं में इतना सामर्थ्य है कि वह अपने संकल्प को सफलता बना सकते हैं और मन मुताबिक परिणाम लाने की क्षमता भी उनमें है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नितिन कहते हैं हमें बैठना नहीं है क्योंकि चुनावों में बहुत अधिक समय शेष नहीं है। फिर से सरकार लाने के जुनून के साथ बूथ और शक्ति केंद्रों पर जाकर उन्हें मजबूत करना है। विकसित भारत का जो सपना देशवासियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देखा उसके साकार किया जा सके। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, हमारी पूर्ववर्ती पीढ़ी ने बहुत संघर्ष से हमें सफलता के इस दौर में पहुंचाया अब हमें अपनी कर्मठता और क्षमता से आने वाले पीढ़ी को पार्टी का और स्वर्णिम दौर लाकर देना है।
यदि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास का आंकलन किया जाए तो यह साफ पता चलता है कि वह धामी सरकार की उपलब्धियों से काफी गदगद हैं। जोकि उनके कथनों में भी साफ नजर आता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना उनके हर कथन में नजर आती है। भारत के उत्तरी क्षेत्र असम और पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ उनका अश्वमेघ यक्ष का अश्व अब उत्तराखंड पंहुच गया है और अपने जीत के क्रम को सुचारू रखते हुए उनके नेतृत्व में संभवतः भाजपा उत्तराखंड में भी जीत की हैट्रिक लगाते हुए यहां सरकार बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को चक्रवर्ती बनाएगी और दोनों मिलकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
