जलकर खाक हो गये साजिशों के पिटारे

0
8

मुंगेरीलाल राजनेताओं को भाजपा हाईकमान ने दिखाया आईना
चुनावी रण के सेनापति रहेंगे धुरंधर धामी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री को चार साल से देश के प्रधानमंत्री के लाडले और सखा होने का खुला आशीर्वाद मिल रहा है और उत्तराखण्ड से लेकर देशभर में यह संदेश है कि प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री की झोली में बडी-बडी विकास योजनायें डाल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री, रक्षामंत्री और भाजपा हाईकमान उत्तराखण्ड के विकास के पथ पर आगे बढते देख हमेशा मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाता आ रहा है लेकिन पार्टी के ही कुछ नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिशों का खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे और ऐसे नेता हमेशा मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह राज्य की सबसे बडी कुर्सी पर अपनी निगाहें लगाये हुये हैं लेकिन भाजपा हाईकमान ने ऐसे मुंगेरीलाल नेताओं को साफ आईना दिखा दिया है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का रण मुख्यमंत्री ही संभालेंगे। भाजपा हाईकमान के इस फरमान से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले राजनेताओं को एक बडा आईना दिखाकर यह संदेश दे दिया गया है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री की राह में कांटे बिछाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। एक लम्बे दशक से मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिशों का चक्रव्यूह रचने वाले पार्टी के ही कुछ नेताओं के बुने साजिशों के पिटारे देश के प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा हाईकमान तक ने जलाकर राख कर दिये हैं और साफ संदेश दे दिया है कि मुख्यमंत्री कर्मठ राजनेता हैं और वह राज्य को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपनी स्वच्छ राजनीति से अपने आपको देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सखा और लाडला बनाकर उत्तराखण्ड के बडे-बडे राजनेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें डाल रखी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये गुरूमंत्र पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार साल से सरकार चलाते आ रहे हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर अठारह बार देश के प्रधानमंत्री आये और उन्होंने हर बार मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की खूब पीठ थपथपाई कि वह राज्य को विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे ले जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से उत्तराखण्ड के अन्दर शोर मचाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदला जा सकता है लेकिन भाजपा के किसी भी बडे लीडर ने इस पर कभी मोहर नहीं लगाई और हमेशा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बडी सोच का राजनेता बताते हुए साफ कहा कि वह उत्तराखण्ड के पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी के ही कुछ नेता पर्दे के पीछे रहकर साजिशों का तानाबाना बुनने बाज नहीं आ रहे थे लेकिन अब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का देहरादून आकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन करना और बारह किलोमीटर तक रोड-शो करना मुख्यमंत्री को एक नई ऑक्सीजन दे गया था। अब भाजपा हाईकमान ने भी दो टूक संदेश दे दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंसिह धामी के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव होगा। उनके इस ऐलान से मंुगेरीलाल राजनेताओं का साजिशों का पिटारा जलकर खाक हो गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में पिछले चार सालों से दबंग और स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे मुख्यमंत्री आज देशभर में अपने इकबाल की जो धमक दिखा रहे हैं उसको लेकर अब उत्तराखण्ड के कुछ मुंगेरीलाल जैसे राजनेता उनसे अब डरने लगे हैं और उन्हें यह समझ आ चुका है कि अब उनके वो सपने एक लम्बे दशक तक तो पूरे होने से रहे जो वह हमेशा अपनी सरकारों में देखते आये हैं। हिन्दु सम्राट की तरह देशभर में अपने नाम का डंका बजा रहे मुख्यमंत्री को अस्थिर करने के लिए पिछले काफी समय से उत्तराखण्ड के गलियारों में साजिशों और अफवाहों का खूब ढोल पीटा जा रहा है और तो और कुछ तांत्रिक विद्याओं के सहारे अपने आपको आगे बढाने की कोशिश में जुटे हुये हैं लेकिन यह तय है कि ऐसी साजिशों के पिटारे जलकर खाक हो जायेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए रात-दिन एक किये हुये हैं। मुख्यमंत्री को हमेशा देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपना खुला आशीर्वाद देते आ रहे हैं और उन पर आशीर्वाद की बरस रही बारिश से कुछ राजनेताओं ने इन दिनों एक बडे एजेंडे के तहत अफवाहें फैलाने का जो कुचक्र रचा हुआ है और वह जो शोर मचाने के खेल मे जुटे हुये हैं वह खेल उनका नेस्तनाबूत होना तय है इसमें कोई शंका नहीं है। उत्तराखण्ड का आवाम एक स्वर में बोल रहा है कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के वो चांद हैं जो अपनी स्वच्छ राजनीति की रोशनी से करोडो उत्तराखण्डवासियों को खूब नहला रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पहले ऐसे राजनेता बन गये हैं जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह का खुलकर साथ मिल रहा है और प्रधानमंत्री बार-बार मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखकर उनकी खूब पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के बढते राजनीतिक इकबाल से भाजपा के ही काफी राजनेता डरे और सहमे हुये नजर आ रहे हैं क्योंकि वह एक लम्बे दशक से मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखकर अपने आपको सरकार बनना चाहते हैं लेकिन ऐसे राजनेताओं को शायद इस बात का इल्म नहीं है कि राजनीति पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ जब चलती है तो आवाम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा हो जाता है। अब उत्तराखण्ड के अन्दर यह शंकायें खत्म हो गई हैं कि भाजपा किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लडेेगी क्योंिक भाजपा हाईकमान ने साफ फरमान दे दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव होगा।

LEAVE A REPLY