पुष्कर राज में दिखता रामराज

0
5

भ्रष्टतंत्र के खूब खुल रहे काले चिट्ठे
धुरंधर आवाम के सपनों का बना रहे उत्तराखण्ड
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने चार साल के कार्यकाल में राज्य को रामराज बनाने की दिशा में जो बडी उडान भरी है उससे राज्यवासियों के मन में एक नई उमंग है कि राज्य का मुख्यमंत्री दिल अजीज है और वह राज्य में विकास के लिए रात-दिन एक किये हुये है तो वहीं भ्रष्टतंत्र के खूब काले चिट्ठे खोलने के लिए वह आगे आ रखे हैं। धुरंधर का ताज पहनने वाले मुख्यमंत्री आवाम के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए आगे बढे हुये हैं और यही कारण है कि आज राज्य के अन्दर हर तरफ मुख्यमंत्री के विकास के चर्चे हैं तो वहीं भाजपा की बडी लीडरशिप के भी वह लाडले बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने जब राज्य की कमान अपने हाथों में ली थी तो किसी ने यह सपना भी नहीं देखा था कि वह उत्तराखण्ड को विकास के उस रास्ते पर ले जायेंगे जिसकी चाहत बाइस सालों से राज्य की जनता ने अपने मन में पाल रखी थी। मुख्यमंत्री ने चार साल के भीतर तेरह जिलों में विकास का जो एक बडा साम्राज्य खडा करके रख दिया है उसे देखकर विपक्ष भी इस बात को लेकर चिंतित है कि जब 2027 में वह विधानसभा चुनाव में उतरेंगे तो फिर वह किन मुद्दों को लेकर आवाम के बीच जायेंगे जिससे कि सरकार को घेरा जा सके। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर पर्यटन और तीर्थाटन में जो एक बडी उडान भरी है उससे देश-विदेश के लोग भी मुख्यमंत्री को धुरंधर मुख्यमंत्री का ताज पहनाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक इकबाल इसलिए भी बुलंद है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र और गृहमंत्री अमित शाह भी यह मान चुके हैं कि पुष्कर ंिसह धामी के नेतृत्व में राज्य के अन्दर शानदार अंदाज में सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री का एक ही विजन है कि राज्य को तेजी के साथ विकास के पथ पर ले जायें और उनके इस विकास को देखकर राज्य की जनता आज गदगद नजर आ रही है।
उत्तराखण्ड में बाइस सालों से राज्य की जनता सपने देखती आ रही थी कि उनका प्रदेश चारो ओर गुलजार दिखेगा लेकिन उनका यह सपना कभी भी पूरा नहीं हुआ जिसके चलते आंदोलनकारियों से लेकर आवाम के मन में राज्य की सरकारों के प्रति बडी नाराजगी देखने को मिलती रही लेकिन जबसे राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी ने संभाली है और उन्होंने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरांे को शामिल किया है उसके बाद से ही राज्य में भ्रष्टतंत्र के काले चिट्ठे खुलने की तैयारी का ऑपरेशन शुरू हो चुका है और इसकी कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को सौंप दी है जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाले समय में पुष्कर राज में हर तरफ रामराज कायम हो जायेगा और इस प्रदेश में जो भ्रष्टाचार और माफियागिरी के चलते आम आदमी अपने आपको भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर हो रखा था उसे अपने सपनों का उत्तराखण्ड आने वाले समय में जरूर बनता हुआ दिखाई देगा यही कारण है कि आम आदमी को अब पुष्कर सरकार से एक बडी उम्मीद इसलिए भी लग गई है क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये मंत्र पर सत्ता चलाने के लिए आगे बढते जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि राज्य में भ्रष्टाचारी अफसरों के मन में पुष्कर सरकार का एक बडा डर देखने को मिलने लगा है।
उत्तराखण्ड की कमान जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई तो उन्होंने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में बडे कदम उठाये और उन्होंने राज्य के अन्दर साफ संदेश दिया कि राज्य को आदर्श बनाने की दिशा में वह तेजी के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की अफसरशाही को साफ संदेश दिया कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अफसर को बक्शा नहीं जायेगा और बेनामी सम्पत्ति बनाने वालांे पर भी विजिलेंस की अब टेडी नजर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को शामिल किया तो उसका संदेश समूचे राज्य में चला गया कि राज्य के अन्दर अब न तो माफियागिरी होगी और न ही कोई भ्रष्टाचारी अपने मनसूबों में कामयाब हो पायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना गुरू मानकर उनसे राज्य को सही दिशा में ले जाने का बडा मंत्र ले रखा है और इस मंत्र को धारण करते हुए वह सत्ता चलाने के लिए आगे बढते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY