धामी के इंतजाम देखकर श्रद्धालु गदगद

0
6

केदारनाथ में सुगम दर्शन से श्रद्धालुओं के खिल रहे चेहरे
आस्था पथ पर श्रद्धालु हुए धुरंधर के दीवाने
कप्तान श्रद्धालुओं के बीच जाकर ले रही फीडबैक
रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। मुख्यमंत्री के आदेश पर बाबा केदारनाथ धाम में यात्रा करने आये श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुगम दर्शन कराने के लिए डीएम और पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। पुलिस कप्तान ने अपने अफसरों को दिन-रात श्रद्धालुओं के बीच संवाद के लिए आगे किया हुआ है जो श्रद्धालुओं से यह पता लगा रहे हैं कि उन्हें यात्रा के दौरान कैसा अनुभव हो रहा है। आस्था के पथ पर श्रद्धालुओं को सुगम और श्रद्धापूर्वक दर्शन होने से वह मुख्यमंत्री को अपना थैक्स कह रहे हैं और यह भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने केदारनाथ यात्रा में जबरदस्त इंतजाम किये हुये हैं जिससे वह बेहद खुश हैं क्योंकि वह जिस आस्था के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए आये थे उसी आस्था के साथ उन्हें दर्शन हो रहे हैं और जिले का प्रशासन भी श्रद्धालुओं को अतिथि देवो भवः का आभास करा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चारधाम यात्रा हमेशा एक चैलेंज रहता है क्योंकि वह इस यात्रा को यादगार और अलौकिक बनाने की दिशा में हमेशा आगे रहते हैैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम खुलने के बाद मुख्यमंत्री खुद वहां श्रद्धालुओं के बीच रहे और श्रद्धालुओं को सीधा संदेश दिया कि सरकार उनके साथ खडी है और आस्था के इस पथ पर शासन-प्रशासन उन्हें सुरक्षा और सुगम दर्शन कराने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जिस विजन के साथ अफसरों को श्रद्धालुओं के बीच उतार रखा है उसे देखकर बाहरी राज्यों से आये श्रद्धालु प्रशासन के सत्कार को देखकर खूब गदगद नजर आ रहे हैं और वह मान रहे हैं कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने बाबा केदारनाथ धाम में जो इंतजाम किये हुये हैं वह अलौकिक हैं।
पुलिस कप्तान निहारिका तोमर के निर्देशन में जनपद पुलिस केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। इसी के चलते आज प्रातः पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन लोहनी ने केदारनाथ धाम के आस्था पथ और मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं लाइन व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीओ नितिन लोहनी ने आस्था पथ पर दर्शनों हेतु कतार में लगे श्रद्धालुओं से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस व प्रशासन द्वारा दर्शनों के लिए सुगम और सरल मार्ग सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा घेरे में रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश – यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मृदु, विनम्र और संयमित व्यवहार अपनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पुलिस का व्यवहार मददगार और सेवाभावी होना चाहिए ताकि यात्री देवभूमि से सुखद स्मृतियां लेकर वापस जाएं।

LEAVE A REPLY