क्रूर हत्या पर सीएम आगबबूला

0
8

हिंसक मानसिकता वालों को नहीं बक्शेंगे
उत्तराखण्ड का सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन
बैरागीवाला में हुये हत्याकांड की पल-पल खबर ले रहे धामी
प्रमुख संवाददाता
खटीमा। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर लम्बे समय से हिंसक मानसिकता वाले जिहादियों को अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर उन्होंने राज्य के अन्दर सौहार्द बिगाडने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के डीएम और पुलिस कप्तानों को साफ संदेश दिया हुआ है कि अगर कोई भी जिहादी या असामाजिक तत्व शैतानी खेल खेलने का दुसाहस करे तो उन्हें उसकी भाषा में ही सख्त जवाब दिया जाये। उत्तराखण्ड के अन्दर अब यह साफ हो चुका है कि जो भी राज्य की फिजाओं में जहर घोलने का दुसाहस करके सरकार को चुनौती देगा उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। राजधानी के सहसपुर इलाके में एक युवक की एक समुदाय के दर्जनों लोगों ने विभत्स हत्या करके सरकार और जिला प्रशासन को जो क्रूर संदेश दिया उससे मुख्यमंत्री का पारा सातवें आसमान में आ गया और उन्होंने खटीमा से ही ऐलान कर दिया कि हिंसक मानसिकता वाले जेहादियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और कानून अपना सख्त एक्शन लेकर उन्हें यह आईना दिखायेगा कि उत्तराखण्ड के अन्दर ऐसा अपराध करने वालों को कैसे सजा दी जाती है।
खटीमा में एक समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से ही ऐलान किया कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहसपुर के बैरागीवाला में हुये विभत्स हत्याकांड को लेकर बेहद नाराज हैं और उन्होंने पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को दो टूक संदेश दिया है कि ऐसा क्रूर अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा न जाये। पुलिस कप्तान ने बैरागीवाला को छावनी में तब्दील कर रखा है और एसपी देहात पंकज गैरोला, एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने वहां मोर्चा संभाल रखा है तथा शहर और देहात की पुलिस टीमों ने वहां डेरा डाला हुआ है। मुख्यमंत्री पल-पल की खबर ले रहे हैं कि अभी तक पुलिस टीमों ने कितने गुनाहगारों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री के सख्त रूख को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन मौके पर डटी हुई है और सुबह से ही इस क्रूर हत्याकांड को अंजाम देने वाले शैतानों के मकानों पर बुल्डोजर चलाने के लिए सिस्टम के अफसर और उनकी टीमें मैदान में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने अल्टीमेटम दिया हुआ है कि ऐसा अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यही कारण है कि विकासनगर के एसडीएम समेत प्रशासन के भी कुछ अधिकारी काफी संख्या मंे पुलिस अफसर बैरागीवाला में हत्याकांड में शामिल हैवानों के मकानों पर बुल्डोजर चलाने के लिए खुद वहां डेरा डाले हुये हैं जिससे कि भविष्य में राज्य के किसी भी जनपद में कोई जिहादी और हिंसक मानसिकता वाले लोग क्रूर अपराध करने का ख्वाब भी न देख सकें।

LEAVE A REPLY