नितिन-पुष्कर ने दिया संदेश संकल्प ही जीत की कुंजी

0
52

2027 में हैट्रिक लगाने को भाजपा तैयार
धामी के नेतृत्व पर नबीन को है विश्वास
अमन वर्मा
देहरादून। देश के 22 राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें हैं। एक दशक पूर्व कोई इस यथार्थ की कल्पना भी नहीं करता लेकिन यह मुमकिन हुआ। यह मुमकिन हुआ क्योंकि नए दौर की भाजपा देश के प्रत्येक राज्य में हर स्तर चुनाव में ‘संकल्प’ के साथ जाती है और वह ‘संकल्प‘ होता है ‘जीत’। यह तो सर्वविदित है कि भारतीय जनता पार्टी का जन्म एक निश्चित विचारधारा के साथ हुआ था और आज के दौर में भी पार्टी उसी विचारधारा पर चल रही है। भारत जैसे भारी जनसंख्या वाले राष्ट्र और लगभग दो दर्जन राज्यों में शासन करना, वो भी अपनी मूल विचारधारा के साथ, यह आसान कार्य नहीं है। भारत के इतिहास को अगर खंगाला जाए तो यह पता चलता है कि अनेकों राजनीतिक दलों ने सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए अपनी पार्टी की मूल विचारधारा से समझौता किया है और आज तक भी कर रही हैं लेकिन देश में केवल एक भारतीय जनता पार्टी है ऐसा राजनीतिक दल है जिसने हमेशा ही सत्ता से ऊपर अपनी विचारधारा को माना है। भाजपा और उससे जुड़े करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा का ही परिणाम है, जो आज सबके सामने हैं। हर चुनाव भाजपा एक संकल्प के साथ जाती है क्योंकि उसकी विचारधारा यह बताती है कि संकल्प ही जीत की कुंजी है।
इसी संकल्प के साथ भाजपा उत्तराखंड में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी ताल ठोंकने जा रही है। उत्तराखंड की अधिकांश जनता के सीएम धामी के प्रति जो स्नेह है, वह इस बात को प्रमाणित करता है उनके शासन जनता कितनी प्रसन्न हैं। धामी सरकार के द्वारा किए गए अनेक उल्लेखनीय कार्य इस बात को बयां करते हैं।
केंद्र की मोदी सरकार का वर्तमान में फोकस देश के सीमांत राज्यों पर है। केंद्र की जनहितकारी नीतियां सीमांत राज्यों तक पंहुचे और इसकी निरंतरता कभी न टूटे, इसको लेकर मोदी सरकार काफी संजीदा है। असम और बंगाल में अथक प्रयासों के बाद भाजपा को मिली प्रचंड जीत यह बताती है कि पार्टी सीमांत राज्यों को लेकर गंभीर है। इस गंभीरता का ही प्रमाण मानिए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के प्रवास पर आए हुए हैं। उनका आगमन भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक स्फूर्ति का टॉनिक सरीखा समझा जा रहा है। उल्लास और उत्साह का अनूठा मिलन राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ता में देखा जा रहा है। उत्तराखंड में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर धरातल पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता नितिन के आगमन से प्रफ्फुल्लित है।
गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपनी टीम यानि कि प्रदेश भाजपा के प्रत्येक सदस्य को संबोधित किया तो उनका उद्देश्य था कि हर भाजपाई इस बात को समझें कि ’संकल्प ही जीत की कुंजी’ और यह कुंजी ही भाजपा को उत्तराखंड में इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा 2027 में हैट्रिक लगाने को तैयार है और इसमें प्रधानमंत्री के ध्येय वाक्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को साथ में लेकर ही आगामी चुनाव जनता की बीच जाना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की भावभंगिमा को देखकर इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता था उन्हें उत्तराखंड के अंदर सीएम धामी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है और आने वाले चुनाव में ‘टीम पुष्कर’ चुनाव जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ेगी।

LEAVE A REPLY