नितिन का राजनीतिक विषयों पर संवाद

0
8

सरकार के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश
सांसदों-विधायकों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर महामंथन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड के सांसदों, विधायकों के साथ बैठक कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर संवाद किया और इस संवाद में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए बडा खाका खींचने के लिए महामंथन हुआ। इस महामंथन में मुख्यमंत्री समेत तमाम सांसद और विधायक मौजूद रहे।
आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर संवाद करने के लिए उत्तराखण्ड के सांसदों और विधायकों के साथ एक बैठक की और इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एवं प्रदेश अध्यक्ष महंेद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के अन्दर कमल खिलाने के लिए महामंथन हुआ और एकजुटता के साथ इस चुनाव को जीतने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को मंत्र दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है और उसका अनुशासन सारी दुनिया जानती है तथा देश के अन्दर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से विकास का खाका खींच रखा है उससे देश के अन्दर होने वाले हर चुनाव में आम जनमानस भाजपा पर विश्वास कर उसे इसलिए सत्ता साैंप रहे हैं कि राज्य के अन्दर विकास की गंगा बहेगी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कल्याणकारी निर्णयों, विकास कार्यों एवं जनहित काारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का स्पष्ट विजन साझा किया। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जन अपेक्षओं की पूर्ति तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के विषय में भी विस्तृत चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY