मोदी भी मानते हैं पुष्कर ‘विकास पुरूष’

0
12

धुरंधर के साज पर झूम रहा आवाम
जहां जायें धामी वहीं हर कोई उनका होता है कायल
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में युवा मुख्यमंत्री ने चार साल से शानदार सरकार चलाने का जो हुनर दिखा रखा है उससे भाजपा की बडी लीडरशिप तो गदगद है ही साथ में राज्य की जनता भी उनकी खूब कायल है। आम जनमानस को यह पता चल चुका है कि युवा मुख्यमंत्री में विकास को तेजी के साथ आगे ले जाने का एक बडा विजन है और इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें बडा गुरूमंत्र दे रखा है जिसे धारण करके मुख्यमंत्री सिर्फ विकास को ही अपना पैमाना बनाये हुये है। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री की शैली को धारण करके राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार पर प्रहार करने का जो बीडा उठा रखा है उससे आम जनमानस उनका कायल है। मुख्यमंत्री ने अपने आपको हर दिन इसी रूप में ढाला कि वह राज्य के अन्दर सिर्फ विकास करने के लिए बने हैं और विकास से ही वह राज्य की दिशा और दशा तेजी के साथ बदलते जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री भी चार साल से राज्य की जनता के सामने यह यलगार लगाते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री ‘विकास पुरूष’ हैं जो राज्य में रात-दिन सिर्फ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी में एक बडे विजन वाला राजनेता देखा था और उसी के चलते उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को हमेशा धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री ने बडे विजन के साथ काम किया और पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ उन सभी कामों को अपनी देखरेख में पूरा करवाया जैसा देश के प्रधानमंत्री देखना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने अपनी स्वच्छ कार्यशैली से भाजपा की बडी लीडरशिप को यह बता दिया कि वह ईमानदारी के साथ सरकार चलाने के लिए हमेशा आगे रहेंगे क्यों वह एक सैनिक पुत्र हैं और सैनिक पुत्र को इस बात का हमेशा इल्म है कि राज्य की जनता को सरकार से क्या-क्या उम्मीदें होती है जिसे पूरा करने के लिए वह चार साल से काम कर रहे हैं।
उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री ने सत्ता चलाने के लिए अपना रूप जनसेवक को लेकर आगे किया और उसी के चलते उन्होंने राज्यभर मंे आवाम को अपने करीब लाने का जो हुनर दिखाया उसी का परिणाम है कि आज राज्य के बच्चे और बढे सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खूब गदगद हो रहे हैं और वह यह कहने से नहीं चूक रहे कि ऐसा मुख्यमंत्री युगों बाद मिलता है। मुख्यमंत्री की सादगी और सत्ता चलाने के लिए उनकी स्वच्छ शैली से उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देशभर मंे उनके नाम की एक बडी धूम मची हुई है और उत्तराखण्ड के अन्दर धामी के साज पर जिस तरह से आवाम हर तरफ झूमता हुआ नजर आ रहा है उसे देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता खूब गदगद हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बडे विजन के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त भारत के संकल्प को उत्तराखण्ड के अन्दर धरातल पर उतारने के लिए शत-प्रतिशत ऑपरेशन चला रखा है। मुख्यमंत्री ने सत्ता चलाने के लिए प्रधानमंत्री से जो गुरूमंत्र लिया उसी पर वह आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। गुजरात में जिस तरह से पन्द्रह साल तक नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप मंे अपना शानदार कार्यकाल पूरा किया था उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखण्ड के अन्दर अपने कार्यकाल को यादगार बनाने की दिशा में चार साल से जिस जज्बे के साथ काम कर रहे हैं उससे उत्तराखण्ड की जनता उनकी कायल होती जा रही है।
उत्तराखण्ड के अन्दर कोई मुख्यमंत्री को हृदय सम्राट मान रहा है तो कोई उन्हें धाकड धामी के नाम से उन्हें पुकारता आ रहा है और अब उन्हें धाकड से धुरंधर होने का ताज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान पहनाया था। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल का शानदार कार्यकाल पूरा कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक पाठशाला में अपने आपको अव्वल पायदान पर लाकर जिस तरह से खडा किया है वह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सौम्य रूप और उनका आवाम के बीच फ्लावर व्यवहार उनकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाता आ रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के पहले ऐसे राजनेता बन गये हैं जो बच्चों के बीच भी अपनी धाकड छवि बनाये हुये हैं और यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अंकल मामा कहने से नहीं चूक रहे। युवा पीढी, मातृशक्ति के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी जो दिल अजीज छवि बनाई है उसी का परिणाम है कि आज राज्य में मुख्यमंत्री जहां भी जनसभायें और रोड-शो करने के लिए आगे आ रहे हैं वहां जनता का सैलाब उमड रहा है। आवाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य का रक्षक तो मान ही चुकी है साथ ही वह यह भी मान रही है कि मुख्यमंत्री ने विकास की जो नई उडान भरने के लिए उसमें स्वच्छ पंख लगाये हैं उसी के चलते आज राज्य के अन्दर हर तरफ विकास की नई बयार बह रही है। मुख्यमंत्री ने आवाम का दिल जीतने के लिए जिस अंदाज में अपने दिल का साज उनके सामने बजाना शुरू किया है उस साज को सुनकर उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे की जनता झूमती हुई नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY