सैक्स रैकेट पर डोबाल का प्रहार

0
5

स्कूल की इमारत के साथ चल रहा था गंदा धंधा
तीन लड़कियां की रैस्क्यू दो गुनाहगार दबोचे
कप्तान बोलेः शैतानों को बक्शा नहीं जायेगा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। पुलिस कप्तान ने अपराधियों और धंधेबाजों की नाक में नकेल डालने का ऑपरेशन शुरू कर रखा है और उन्हांेने साफ कह रखा है कि जनपद को अपराधमुक्त करना उनका पहला मिशन है। पुलिस कप्तान को गोपनीय सूचना मिली कि बिंदाल क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बच्चों के स्कूल के ठीक साथ एक घर में सैक्स रैकेट चल रहा है। सैक्स रैकेट की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान ने कैंट और बिंदाल पुलिस को उस घर में ऑपरेशन करने के लिए भेजा जहां सैक्स रैकेट चलने की खबर उन्हें मिली थी। पुलिस कप्तान के सख्त रूख के चलते जब पुलिस ने वहां पर छापा मारा तो पुलिस ने तीन लडकियों को रैस्क्यू किया और दो गुनाहगारों को दबोच लिया जिसमें एक इन लडकियों का एजेंट है। स्कूल के बाहर खडी एक कार भी पुलिस ने बरामद की है जिसने कमरा किराये पर ले रखा था। पुलिस को मौके से बहुत आपत्तिजनक सामान मिला और एक रजिस्टर भी मिला जिसमें काफी नाम लिखे हुये हैं और पुलिस जब इन गुनाहगारों से रजिस्टर में लिखे नामों को लेकर पूछताछ करेगी तो उससे एक बडा खुलासा होने की सम्भावना है। इस ऑपरेशन के बाद वहां की पार्षद भी मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूल के संचालक को भी आडे हाथो लिया कि उन्हें कैसे पता नहीं चला कि जो कमरा उन्होंने किराये पर दिया हुआ है उसमें सैक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस कप्तान ने साफ अल्टीमेटम दिया है कि इस गुनाह में जो भी शैतान शामिल हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और जो यह गंदा धंधा कर रहे थे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पडेगी।
आज पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को एक गोपनीय सूचना मिली कि बिंदाल चौकी क्षेत्र के राजेन्द्र नगर के एक स्कूल के साथ वाली बिल्डिंग के कमरे में सैक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस कप्तान ने यह खबर मिलते ही कैंट कोतवाल और बिंदाल चौकी प्रभारी को दलबल के साथ उस घर मंे ऑपरेशन करने के लिए भेजा जहां यह गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस टीम ने जब घर को घेरा तो वहां से उन्होंने तीन लडकियों को रैस्क्यू किया और दो लोगों को भी वहां से गिरफ्तार किया। इस सैक्स रैकेट के पकडे जाने के बाद वहां पार्षद नंदनी शर्मा पहुंची और उन्होंने जब उस कमरे को खंगाला जहां यह सैक्स रैकेट चल रहा था तो देखा कि वहां काफी संख्या में आपत्तिजनक सामान पडा हुआ था जिसे देखकर साफ नजर आ रहा था कि वहां कितना बडा सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सैक्स रैकेट के पकडे जाने के बाद हिन्दु संगठन के कुछ लोग आये और उन्होंने भी अपनी बडी नाराजगी दिखाई। हैरानी इस बात को लेकर हुई कि बच्चों का स्कूल चलाने वाले संचालकों ने ही अपने स्कूल के साथ वाली इमारत को किराये पर दिया हुआ था। पुलिस कप्तान ने कैंट थाना प्रभारी को सख्त आदेश दिये कि इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जाये और दो टूक संदेश दिया कि इस मामले में किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। हैरानी वाली बात है कि एक रजिस्टर से जो कुछ कागज मिले हैं उसमें बहुत लडकियों के नाम लिखे हुये हैं और उसके आगे पैसे भी लिखे हुये हैं जिससे यह मामला काफी संगीन हो गया है।
पुलिस कप्तान ने दो टूक कहा है कि सैक्स रैकेट को चलाने वाले शैतानों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए काम किया जायेगा और उनका नेटवर्क नेस्तनाबूत किया जायेगा कि वह कब से इस धंधे को कर रहे हैं और उनके गैंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY