चुनावी वायदे सच कर गये धामी

0
6

आवाम से किया हर वायदा बना शासनादेश
कांग्रेस को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस प्रभारी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड का जब जन्म हुआ था तो उसके बाद हर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा और सभी विपक्षी दल और संगठन आम जनमानस से वायदा करते थे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह अपने वायदों को जल्द से जल्द सच करेंगे। हर सरकार के कार्यकाल में आवाम से किये गये चुनावी वायदे कभी धरातल पर पूरे नहीं हो पाये थे जिसके चलते आम जनमानस को यह इल्म हो चुका था कि सभी राजनीतिक दल व संगठन वोट बैंक के लिए चुनावी वायदे करते हैं और सरकार आ जाने के बाद उनमें से अधिकंाश वायदे हवा-हवाई हो जाते हैं। उत्तराखण्ड की कमान जबसे युवा मुख्यमंत्री को मिली है उन्होंने आवाम से किये गये हर वादे को धरातल पर सच कर दिखाया और हर वायदा जब शासनादेश बना तो आवाम को यकीन हो गया कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं। अब 2027 का चुनावी रण नजदीक आ रहा है और सभी राजनीतिक दल और संगठन आवाम के बीच जाकर दम भरने लगे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता मे आई तो वह हर उस वायदे को पूरा करेंगे जो वह आवाम के सामने अपने घोषणा पत्र में लिखेंगे।
2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन सभी राजनीतिक दलों और कुछ संगठनों ने चुनाव को लेकर अपनी हुंकार भरनी शुरू कर दी है तथा वह आवाम के बीच जाकर उनके सामने वायदे कर रहे हैं कि राज्य में अगर उनकी सरकार आई तो वह आवाम से किये हर वायदे को पूरा करेंगे। कांग्रेस व भाजपा दोनो दलों को यकीन है कि आम जनमानस उनकी सरकार बनायेगा लेकिन पहाडों में तेजी के साथ अपना वर्चस्व बना रही उक्रांद भी आवाम के बीच जाकर सरकार पर बार-बार हमलावर हो रही है और राज्य में होने वाले सभी मुद्दों पर वह सरकार की घेराबंदी करने से पीछे नहीं हट रही है। राज्य में कथित भ्रष्टाचार, घोटालों और महिला अपराध को लेकर उक्रांद सडकों पर आक्रामक रूख अपनाये हुये है और उसका दावा है कि सरकार में आने के बाद वह राज्य की दशा और दिशा दोनो बदल देंगे। वहीं इन दिनों कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा इन दिनों गढवाल दौरे पर है और वह कांग्रेस को एकजुट करने के मिशन में डेरा डाले हुये हैं तो वहीं वह रोड-शो करके भी आवाम को संदेश दे रही हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर भ्रष्टाचार, घोटालों पर बडा प्रहार होगा तो वहीं महिला अपराध पर भी बडा अंकुश लगेगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के गढवाल दौरे से कांग्रेसी नेताआंे और कार्यकर्ताओं में एक बडा जोश देखने को मिल रहा है और वह यह संदेश भी देने में लगे हैं कि समुची कांग्रेस एक है।
उत्तराखण्ड में एक दशक से राज्य की जनता शोर मचाती आ रही है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दल उनसे बडे-बडे वायदे करते हैं लेकिन जैसे ही उनकी सरकार बनती है तो वह अपने वायदे से मुकर जाते हैं और जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस करती है। हालांकि उत्तराखण्ड की कमान संभाल रहे पुष्कर सिंह धामी ने 2०22 में हुये विधानसभा चुनाव में आवाम से जो वायदे किये थे उन पर वह एक-एक कर मोहर लगाते हुए आगे बढते जा रहे हैं और सभी वायदों को उन्होंने धरातल पर सच किया और उनके शासनादेश भी कराकर यह संदेश दे दिया है कि वह आवाम से हवाई वायदे नहीं करते हैं। जिसके चलते राज्य की जनता भी उन पर अटूट विश्वास करने लगी है कि पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे राजनेता हैं जो अपना वायदा पूरा करने के लिए आगे बढने से पीछे नहीं होते। उत्तराखण्ड में समान नागरिकता कानून को लागू कर उन्होंने राज्य की जनता का दिल जीत रखा है और राज्य के अन्दर लव, लैंड, अवैध मजार और अवैध मदरसों पर जिस सख्ती के साथ प्रहार किया है उससे राज्य की जनता उनकी कायल है और उन्हें आवाम अब हिन्दु सम्राट के नाम से भी पुकारने लगी है। राज्य के युवाओं को नौकरियां देने के लिए भी पुष्कर सरकार ने जो आये दिन मास्टर स्ट्रोक चल रखे हैं उससे युवा पीढी मुख्यमंत्री को बडे विजन वाला राजनेता मानने लगी है और उनका कहना है कि आज युवा पीढी अपनी काबिलियत के बल पर सरकारी नौकरियों में एंट्री कर रही है जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो रहा है।

LEAVE A REPLY