भ्रष्टाचार की छोटी-बडी मच्छलियों पर हो रहा प्रहार
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की छोटी से लेकर बडी मच्छलियों का शिकार करने के लिए अपना जाल बिछा रखा है और उन्होंने अपने शासनकाल में भ्रष्टतंत्र को कुचलने का जो दबंगता से ऑपरेशन शुरू कर रखा है उसने आवाम के मन में यह संदेश दे दिया है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बक्शने के लिए तैयार नहीं हैं। भ्रष्टाचार करने वाले सफेदपोश, राजनेता और अफसरों को वह हमेशा अपनी रडार पर रखते हैं और जैसे ही कोई भ्रष्टाचार का खेल खेलने के लिए आगे आता है तो उस पर वह बडा प्रहार कर यह दिखा देते हैं कि पुष्कर राज में कभी भी भ्रष्टाचार का तांडव नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने जिस रणनीति के साथ अपने कदम आगे बढा रखे हैं उससे यह साफ है कि आने वाले समय में राज्य के अन्दर कोई भी भ्रष्टाचार करने का ख्वाब भी नहीं देखेगा।
उत्तराखण्ड के अन्दर सबसे बडा अभिशाप भ्रष्टाचार केा लेकर रहा और राज्य के अधिकांश पूर्व मुख्यमंत्रियों ने खूूब ढोल पीटा कि वह राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार को जड से समाप्त कर देंगे लेकिन हैरानी वाली बात यह रही कि कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों के करीबियों ने ही राज्य के अन्दर खुलकर भ्रष्टाचार किया और काफी अफसर ऐसे रहे जिन्होंने चंद पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ रहकर भ्रष्टाचार का खूब खेल खेला और इस खेल को खेलते हुए उन्होंने जिस तरह से अकूत दौलत के साथ बेनामी सम्पत्तियों का किला खडा किया उसका राज्य के अन्दर बार-बार शोर तो मचता रहा लेकिन चंद पूर्व मुख्यमंत्रियों के करीबी होने के कारण उन पर कभी कोई आंच नहीं आ पाई जिसके चलते राज्य की जनता हमेशा पांच साल बाद सरकार का तख्ता पलट देती थी लेकिन मात्र छह माह के भीतर सत्ता चलाने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को संदेश दिया कि अगर उनकी सरकार सत्ता मंे आई तो वह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में लायंेगे। आवाम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस वचन को सत्य मानकर इक्कीस सालों से सत्ता वापसी को लेकर चले आ रहे बडे मिथक को तोडकर रख दिया और राज्य मंे एक बार फिर भाजपा की सरकार को सत्ता में लाकर खडा कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचारमुक्त भारत के संकल्प को उत्तराखण्ड में शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपना तीसरा नेत्र खोल दिया और उन्होंने सालों से राज्य में कमजोर दिखाई दे रही विजिलेंस को ईडी और सीबीआई की तर्ज पर पॉवरफुल करने का ऐलान किया और यही कारण है कि पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में अब तक कुछ बडे अफसरों को रडार पर लेकर उन पर बडी कार्यवाही करने का मिशन शुरू कर दिया। इक्कीस सालों से बचते आ रहे भ्रष्टाचार के बडे-बडे मगरमच्छों का अब बचना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर उस भ्रष्ट अफसर की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है जिन्होंने राज्य बनने के बाद से आवाम को छलते हुए अकूत दौलत कमाकर बेनामी सम्पत्तियों का एक बडा महल खडा कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसलिए भी बडे-बडे भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने का साहस कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भ्रष्टाचार के खिलाफ खुला साथ मिला हुआ है और वह मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए हर उस भ्रष्ट अफसर की कुंडली को खंगालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं जिन्होंने अपने विभागों मंे रहते हुए भ्रष्टाचार की खूब मलाई चाटी है। उत्तराखण्ड मंे सालों से भ्रष्टाचार कर अकूत दौलत और बेनामी सम्पत्तियों का साम्राज्य खडा करने वाले राज्य के दर्जनों बडे और छोटे अफसरों में अब पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचारमुक्त राज्य के उद्धोष से खलबली मच गई है क्योंकि पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपना तीसरा नेत्र खोल दिया है और यही कारण है कि राज्य की विजिलेंस के बिछाये चक्रव्यूह में आने वाले समय में अकूत और बेनामी सम्पत्तियों का किला खडा करने वालों को इस बात का इल्म हो जायेगा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस जंग को लडने के लिए खुली चेतावनी दी है उसके चलते भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे काफी बडे-बडे मगरमच्छ पुष्कर सरकार के निशाने पर आ जायेंगे और उसके बाद उन्हें इस बात का इल्म भी हो जायेगा कि जो काम सालों में किसी भी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं कर पाये वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मात्र अल्प समय में ही करके दिखा दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी चार साल से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जो युद्ध छेडे हुये हैं उससे हर भ्रष्टाचारी डरा और सहमा हुआ है और उनके मन में यही भय बना रहता है कि कहीं किसी दिन वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रडार पर न आ जायें जिसके चलते उनका आशियाना देहरादून जेल बन जाये। मुख्यमंत्री ने दो टूक अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर किसी ने भी भ्रष्टाचार करके उनके सपनों पर ग्रहण लगाने का दुसाहस किया तो उसका संहार होना तय है।
