धुरंधर की तीसरी आंख से कापेंगे अपराधी

0
37

प्रमेंद्र ने हमलावरों को पकडने के लिए खुद संभाला मोर्चा
कप्तान के कहर से थर्रायेंगे अपराधी और माफिया
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। धाकड़ से धुरंधर का ताज पहनने वाले मुख्यमंत्री ने अपराधजगत का संहार करने के लिए अब धनुष बाण उठा लिया है और दो टूक संदेश दे दिया है कि राज्य के अन्दर अगर अपराध किया तो फिर वह दूसरा अपराध करने लायक नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस हुकार से अब अपराधियों का संहार करने का खुला ऑपरेशन चलेगा। राजधानी के पुलिस कप्तान ने अपराधियों को अपनी रडार पर लेने का मिशन शुरू कर दिया है और दो दिन पूर्व जिन्होंने आपसी विवाद में गोली चलाई थी उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस कप्तान ने दो टूक संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतारने के लिए चप्पे-चप्पे पर अपराधियों और संदिग्धों को खोज निकालने का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और कहा कि जिनकी गोली से एक निर्दोष रिटायर्ड बिग्रेडियर की मौत हुई है उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने का बडा ऑपरेशन चलाया जा रहा है और वह कभी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के अन्दर अपराधियों और माफियाओं को पहले दिन ही ललकारने का जो दौर शुरू किया था वह सबने देखा है और आम जनमानस को यह पता है कि उत्तराखण्ड के अन्दर अपराध करना अपने जीवन पर संकट डालने जैसा है। उत्तराखण्ड की जेलों से जहां पूर्व में अपराधी बडी-बडी वारदातें कराने और उद्यमियों को फिरौती देने के लिए आतंकित करते थे उन उद्यमियों को मुख्यमंत्री के शासनकाल में एक बडा सुकून मिला हुआ है क्योंकि उनके चार साल के कार्यकाल में एक भी अपराधी ने जेल से किसी से फिरौती नहीं मांगी जिसके चलते उधमी अब बेखौफ होकर अपने व्यापार को चला रहे हैं। मुख्यमंत्री सख्ती के साथ उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त कराने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढे हुये हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनमानस को वचन दे रखा है कि वह अपने शासनकाल में उन्हें अपराधियों के आतंक से आजादी दिलायेंगे और यही कारण है कि राज्य के अन्दर अब छोटी-मोटी वारदातों के अलावा बडे अपराध घटित होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं जैसा कि पूर्व सरकारों में दिखाई दिया करते थे। राजधानी को अपराधमुक्त करने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने एक बडा संकल्प लिया हुआ है और चंद दिन पूर्व एक विवाद में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इस अपराध को अंजाम देने वालों को खुली चुनौती दे रखी है कि उन्हें पाताल से भी वह खोज निकालेंगे। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल का शूटआउट करने वालों पर बडा टेर्रर बनता हुआ दिखाई दे रहा है कि यह चर्चाएं भी हैं कि जिन्होंने यह गोलीबारी की है उनमें भी आपस में इस बात को लेकर फूट पड गई है कि एक की वजह से उनका जीवन बर्बादी की तरफ आगे बढ़ गया है। पुलिस कप्तान ने इस हमले में शामिल गुनाहगारों को पकडने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है और उनकी अगुवाई में पुलिस टीमें हमलावरों को खोजने के ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पर राज्यवासियों को अभेद भरोसा है कि उनके होते हुए वह हमेशा सुरक्षित रहेंगे और इसी के चलते उन्होंने राज्यभर में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ खुला मोर्चा संभाल रखा है। मुख्यमंत्री ने जनपद के पुलिस कप्तान को आदेश दिये हुये हैं कि जिन्होंने दो दिन पूर्व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाये जिसके चलते पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने गोलीबारी करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए खुद उनको पकडने के लिए एक बडा जाल बिछा रखा है और सम्भावना है कि जल्द हमलावर कप्तान के बिछाये जाल में फंस जायेंगे।

LEAVE A REPLY