यात्रा और चुनाव का एक साथ संभालेंगे मोर्चा

0
40

भाजपा की बडी लीडरशिप के लाडले बने नम्बर वन
उत्तराखण्ड की वादियों में धुरंधर ही धुरंधर का मचा डंका
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के अन्दर अगले माह चारधाम यात्रा का आगाज होने वाला है और उसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने खुद रण संभाल लिया है। वहीं देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी डंका बज चुका है और भाजपा हाईकमान ने उन्हें चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। अब मुख्यमंत्री जहां चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में मोर्चा संभालेंगे वहीं वह देश के चंद राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सडकों पर रोड-शो और पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभायें करते हुए नजर आयेंगे। जहां मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के लाडले और सखा बने हुये है वहीं वह भाजपा की बडी लीडरशिप के भी लाडले बनकर नम्बर वन पायदान पर आकर खडे हो गये हैं। देश के रक्षामंत्री जिस दिन से मुख्यमंत्री को धाकड़ से धुरंधर होने का ताज पहनाकर गये है तबसे उत्तराखण्ड की वादियों में हर तरफ धुरंधर ही धुरंधर का डंका बजा हुआ है। उत्तराखण्ड के जिस जिले मंे भी मुख्यमंत्री अपने कदम रख रहे हैं वहां उन पर फूलों की वर्षा होते देख हर इंसान यह कहने से भी नहीं चूक रहा कि धामी एक दिल अजीज मुख्यमंत्री हैं जिन्हें आवाम का दिल जीतना आता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी आज राजनीति के वो बडे सितारे बन गये हैं जो उत्तराखण्ड से लेकर देशभर में अपनी सियासत का बडा डंका बजा रहे हैं। हैरानी वाली बात है कि जब भी मुख्यमंत्री किसी राज्य में जाते हैं तो वहां एयरपोर्ट पर भी उनका स्वागत करने के लिए आवाम उतर आता है और उसके बाद उनके साथ सैल्फी लेने का जो दौर चलता है वह देखने लायक होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे राजनेता हैं जो पूर्व में भी उत्तराखण्ड के अन्दर हो रही चारधाम यात्रा और देश में हो रहे चुनाव का मोर्चा एक साथ संभालने के लिए आगे खडे किये गये थे। अब एक बार फिर अगले माह राज्य के अन्दर चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है तो वहीं देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने का बिगुल बज चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब चंद दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात हुई तो प्रधानमंत्री की राजनीतिक पाठशाला में वह टॉपर आये और उसी के चलते उन्हें अब राज्यों में होने वाले चुनाव प्रचार की बागडोर भी सौंपी गई है। एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री जहां चारधाम यात्रा को अलौकिक बनाने का मोर्चा संभालेंगे तो वहीं वह राज्य में होने वाले चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आगे खडे हुये नजर आयेंगे, यानी यात्रा और चुनाव का मोर्चा एक साथ धामी संभालने के लिए फिर रणभूमि में उतरेंगे।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि अगर किसी राजनेता मे स्वच्छ राजनीति से सत्ता चलाने का हुनर हो तो उस राज्य मे हर तरफ विकास की नई बयार बहने से कोई नहीं रोक पायेगा। अपने चार वर्षों के कार्यकाल मे मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड से लेकर देशभर मे अपनी साफ सुथरी छवि को आवाम के सामने रखा है उसी का परिणाम है कि आज मुख्यमंत्री राजनीति के एक ब्राण्ड राजनेता बन गये हैं। अब अगले माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक कदम चारधाम यात्रा को सुगमता और सुरक्षित बनाने के लिए आगे रहेगा तो वहीं उनका दूसरा कदम चुनाव मे दिखाई देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी भाजपा की बडी लीडरशिप के सामने चार सालों में शानदार मुख्यमंत्री के रूप में अपने आपको आगे रख चुके हैं इसीलिए हर तरफ आज उत्तराखण्ड के अन्दर उनके धुरंधर होने का डंका बज रहा है।

LEAVE A REPLY