पुलिस कप्तान की दो टूक ‘अपराध बर्दाश्त नहीं करूंगा’

0
44

अपराधियों में दिखता डोभाल का टेर्रर
प्रमेंद्र की हुंकार से अलर्ट हुआ पुलिस महकमा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद के नये पुलिस कप्तान ने अपराधियों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है कि जनपद में वह अपराध बर्दाश्त नहीं करेंगे। कप्तान ने अपराधियों को जो अपने अंदाज से रूबरू कराना शुरू किया है उससे उनमें कप्तान का टेर्रर साफ दिखाई दे रहा है। जनपद को अपराधमुक्त करने का संकल्प लेने वाले पुलिस कप्तान की हुंकार से अब पुलिस महकमा अलर्ट नजर आ रहा है। रात में खुद पुलिस काफिले के साथ शहर की सडकों पर उतरकर पुलिस कप्तान ने दो टूक संदेश दे दिया कि उनके शासनकाल में जिसने भी अपराध या माफियागिरी करने का दुसाहस किया तो वह उसे मिट्टी में मिला देंगे। राजपुर में हुई एक गोलीकांड की वारदात ने कप्तान का पारा सातवे आसमान पर लाकर खडा किया तो कुछ ही घंटों में गुनाह करने वाले चार गुनाहगार सलाखों के पीछे पहुंच गये और जिस तरह से रात के अंधेरे में चल रहे पब को पुलिस कप्तान ने सख्ती के साथ सीज कराया और उसके संचालक को जेल की सलाखों के पीछे डालने की जो दिलेरी दिखाई उससे उनमें एक बडा डर पैदा हो गया जो शहर के अन्दर पुलिस के नियम को हवा मे उडाकर रातभर क्लबों व पब में जाम छलकवाते थे और वहां का नजारा ऐसा होता था मानो राजधानी के अन्दर उन्हें खाकी का कोई भय ही नहीं है।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने शुरूआती दौर में ही अपराधियों और माफियाओं की कुंडली खंगालने का ऑपरेशन शुरू कर रखा है तो वहीं उनकी रडार भूमाफियाओं पर भी लगी हुई है। कप्तान ने जनपद को अपराधमुक्त करने का संकल्प लिया हुआ है और वह राजधानी के अन्दर अपराध और माफियाजगत के नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ रहे हैं। पुलिस कप्तान ने हर उस इलाके पर अपनी नजरें लगा दी हैं जहां अकसर अपराधी और हुडदंगी आम जनमानस के मन में अपना डर दिखाने के लिए आगे खडे रहते हैं। पुलिस कप्तान ने जनपद में हुई कुछ वारदातों के बाद जिस तरह से दो रेस्तरा, एक होटल और अब एक पब को सीज कराकर जो एक बडा संदेश उन लोगों को दिया है जो अपने ठिकानों पर होने वाले तांडव और हुडदंग पर चुप्पी साधकर रखते थे। पुलिस कप्तान ने दो टूक अल्टीमेटम सख्ती के साथ दे दिया है कि वह जनपद के अन्दर अपराध बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर किसी ने अपराध करने का दुसाहस किया तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। कुछ समय के भीतर ही पुलिस कप्तान ने अपराधियों के मन में जो एक टेर्रर पैदा किया है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि अगर किसी ने भी जनपद के अन्दर अपराध करने का दुसाहस किया तो उसे इसका बडा परिणाम भुगतना पडेगा। पुलिस महकमे को भी कप्तान ने ललकार रखा है कि अगर उन्होंने अपनी ड्यूटी में लापरवाही दिखाने का जरा सा भी दुसाहस किया तो उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस कप्तान की इस हुंकार के बाद से तो जनपद का पुलिस महकमा चौबीस घंटे अलर्ट नजर आ रहा है।

बाक्स
धामी के अपराधमुक्त विजन को पंख लगायेंगे डोभाल
देहरादून। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त करने का संकल्प ले रखा है और उन्होंने राजधानी के नये पुलिस कप्तान को दो टूक कहा हुआ है कि जनपद को अपराधमुक्त करना उनका पहला मिशन होना चाहिए। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त विजन को पंख लगाने के लिए पुलिस कप्तान आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने साफ संदेश दे दिया है कि अगर किसी ने भी समय-सीमा के बाद क्लब, पब चलाने का दुसाहस किया तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पडेगा क्योंकि अब पुलिस की रडार हर उस क्लब व पब पर रहेगी जो पुलिस के नियमों की धज्जियां उडाकर अपने आपको शहर का ‘शहनशाह’ समझ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के अन्दर अपराध और माफियाजगत के किले को नेस्तनाबूत करने का बडा संकल्प लिया हुआ है और उसी के चलते उन्होंने राजधानी की कमान प्रमेंद्र डोभाल को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस कप्तान को राजधानी में अपराधियों और माफियाओं की नाक में नकेल डालने और जनपद की जनता को सडक से लेकर घर तक सुरक्षा का भाव देने का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने बडे विजन के साथ शानदार पुलिसिंग करने का रोड-मैप तैयार किया हुआ है। जनपद में अपराधियों, माफियाओं, भूमाफियाओं को खाकी का इकबाल दिखाने के लिए पुलिस कप्तान ने सौगंध ले ली है और यही कारण है कि उन्होंने साफ कर दिया है कि रात में समय सीमा के बाद अगर किसी भी बडे से बडे क्लब या पब को खोलकर रखा तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। रात में अब समय सीमा के बाद किसी भी पब या क्लब में जाम छलकते हुए नजर नहीं आयेंगे क्योंकि पुलिस कप्तान ने अपने इरादे साफ कर दिये हैं कि पुलिस की नजरें अब हमेशा सडकों पर चौकस रहेंगी जिससे कि राजधानी में कोई भी अपरधी या हुडदंगी आम जनमानस को अपना भय दिखाने का दुसाहस न कर पाये।

LEAVE A REPLY