राजनीति के सुपर स्टार बन गये पुष्कर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड मंे धाकड से धुरंधर बन चुके मुख्यमंत्री देशभर में राजनीति के सुपर स्टार बनकर जिस तरह से उभरे हैं उससे उन्हें अब ‘द लेजेंड’ का ताज आवाम पहना रही है। उत्तराखण्ड से लेकर देशभर में भाजपा हाईकमान के आदेश पर चुनावी कमान संभालकर रैलियां, सभायें और रोड-शो करके विपक्ष को ललकारने के लिए मुख्यमंत्री ने जो दिलेरी दिखाई उसके चलते वह भाजपा की बडी लीडरशिप के भी उसी तरह से लाडले बन चुके हैं जैसे वह देश के प्रधानमंत्री के लाडले और सखा बने हुये हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर शानदार अंदाज में अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के अन्दर जो चारचांद लगाये हैं उससे वह देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की राजनीतिक पाठशाला में फिर टॉपर बन गये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने हमेशा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बताये गुरूमंत्र को धारण करके सरकार चलाने के लिए अपने आपको आगे किया हुआ है। उत्तराखण्ड की सियासत में मुख्यमंत्री ने आवाम के दिलों को जीतकर सबको साथ लेकर चलने में ही विश्वास दिखाया है उसके चलते भाजपा हाईकमान भी मान चुका है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड की सियासत के वो सितारे हैं जो अपने विजन से उत्तराखण्ड में एक बडी रोशनी बिखेरने के लिए आगे बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई लम्बी मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि वह आज भी देश के प्रधानमंत्री के सबसे लाडले मुख्यमंत्री हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री राज्य ही नहीं बल्कि देशभर मे ‘लेजेंड’ राजनेता बन गये हैं और उनकी धमक जिस तरह से देश में हुये लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव मे देखने को मिली है उसको लेकर भाजपा के अन्दर तो यह आवाज उठने लगी है कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री आईपीएल के सुपर स्टार महेन्द्र सिंह धोनी की राह पर आगे निकल पडे हैं जो उत्तराखण्ड मे हुये हर चुनाव में ं‘लेजेंड’ राजनेता के रूप मे अपनी एक बडी तस्वीर आवाम के सामने पेश कर रहे हैं। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल मे जिस तरह से भाजपा के आक्रामक प्रचारक रहे प्रमोद महाजन पार्टी के अन्दर एक चमकते हुए राजनेता बन गये थे उसी शैली मे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भी राजनीति के वह चमकते सितारे बन गये हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव मे देश के कई राज्यों मे भाजपा के प्रत्याशियों को उनका साथ खूब रास आया था और यही कारण है कि एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वहां स्टार प्रचारक के रूप में बडी जिम्मेदारी देने के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल मे जिस तरह से अपने आपको राजनीति की बुलंदियों पर लाकर खडा कर दिया है उससे उनका राजनीतिक भविष्य तेजी के साथ देशभर मे उज्जवल नजर आने लगा है।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री भाजपा हाईकमान की उम्मीदों पर जिस तेजी के साथ खरे उतरते चले गये उसके चलते उनका उत्तराखण्ड से लेकर देशभर मे राजनीतिक ग्राफ बुलंदियों पर पहुंचना शुरू हो गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री आवाम के दिलो को जीतने मे जिस तेजी के साथ आगे बढे़ उसके चलते उनका उत्तराखण्ड से लेकर देशभर के भाजपा नेताओं मे राजनीतिक वजूद इतना बुलंद हो गया। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने जिस-जिस राज्य में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के लिए गये वहां उनके रोड-शो मे आवाम का जनसैलाब सडकों पर उमड़ आया और पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन मे शामिल हो रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने साथ पाकर भाजपा प्रत्याशी खूब गदगद नजर आये थे। अब देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का जब बिगुल बज चुका है तो भाजपा में स्टार प्रचारक के रूप में अपना इकबाल दिखा चुके मुख्यमंत्री को फिर इन चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान सौंपने के लिए भाजपा हाईकमान ने अपनी हरी झंडी दे दी है।
