धर्मनगरी में 162 अपराधियों पर ‘वार’
धामी ने गौ तस्करों की तोड़ डाला चक्रव्यूह
प्रमुख संवाददाता
देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री ने कुंभ की तैयारियों को लेकर लम्बे समय से एक बडी रणनीति के तहत काम करना शुरू कर रखा है। मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी में गौकशी के शैतानों पर एक बडा अटैक करते हुए 162 अपराधियों के नेटवर्क पर बडा वार किया है। गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट के शिकंजे में इन अपराधियों को फांस दिया है जिससे कि वह भविष्य में कभी भी गौ तस्करी व गुंडागर्दी करने का दुसाहस न कर पायें। मुख्यमंत्री ने गौकशी करने वाले शैतानों और अपराधियों को खुला अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर उन्होंने अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद के पुलिस कप्तान ने गैंगेस्टर में निरूद्व किये गये अपराधियों की सम्पत्तियों को भी चिन्हित कर लिया है और जल्द इन सबकी सम्पत्तियों को पुलिस महकमा सीज करने के मिशन में आगे बढ़ गया है। कुंभ से पहले मुख्यमंत्री का अपराधियों और गौकशी के शैतानों पर हुआ बडा अटैक हर उस गौ तस्कर और अपराधी के मन में बडा डर पैदा कर देगा जो लम्बे समय से सरकार और पुलिस महकमे को चुनौती देने का दुसाहस कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लम्बे समय से दो टूक अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर राज्य के किसी भी जनपद में गौ तस्करों ने गौकशी करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेेगा। वहीं हरिद्वार में होने वाले कुंभ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने जनपद के पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर को अपराधियों और गौकशी करने वाले शैतानों के खिलाफ बडा एक्शन लेने का दो टूक संदेश दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद से ही पुलिस कप्तान ने जनपद में सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अपराधियों और गौकशी करने वाले शैतानों की कुंडली खंगालकर उन पर बडा एक्शन करने का आदेश दे रखा था। पुलिस कप्तान के आदेश पर जनपद की पुलिस ने अपराधियों और गौकशी करने वालों का खाका तैयार करना शुरू किया और आखिरकार पुलिस कप्तान के पास ऐसे शैतानो का डोजर आ गया जो लम्बे समय से गौकशी और अपराध करने का दुसाहस करने से बाज नहीं आ रहे थे।
पुलिस कप्तान के आदेश पर जनपद में 162 गौकशी करने वाले शैतानों के खिलाफ गैंगेस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं 67 अपराधियों को चिन्हित कर उन पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री के आदेश पर एक माह के भीतर गौकशी करने वालों की रीढ़ की हड्डी तोड़कर रख दी है। पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने गैंगेस्टर में निरूद्व किये गये गौकशी करने वाले शैतानों की सम्पत्तियों को चिन्हित कर लिया है और उन पर जल्द शिकंजा कसने के लिए पुलिस अपना ऑपरेशन चलायेगी। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि पुलिस ने एक बार मे ही गौकशी करने वाले 162 शैतानों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया है और 57 मुकदमे जहां गैंगेस्टर एक्ट में लिखे गये वहीं 67 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही की गई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन 162 गौकशी करने वाले शैतानों की सम्पत्तियों को चिन्हित किया गया है उनकी सम्पत्तियों को जल्द से जल्द सील करने का काम किया जायेगा। पुलिस की इस कार्यवाही से यह बात तो साफ हो गई कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने धर्मनगरी में एक-एक गौ तस्कर और अपराधियों को चुनचुन कर उन पर बडा अटैक कर उनके चक्रव्यूह को नेस्तनाबूत कर दिया है।
