भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म व मानवता का ज्ञान नहीं

0
354

देहरादून(नगर संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस की महिला नेत्रियों द्वारा अपने केश दान करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें सनातन धर्म एवं मानवता का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट का सनातन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सनातन धर्म एवं हमारे सनातन धर्म में जमीन आसमान का अंतर है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए गोदियाल ने कहा है कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड पर एक वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी राज्य सरकार ने ठोस कार्यवाही नहीं की है और आज तक वीआईपी के नाम का भी खुलासा नहीं किया गया है और वहीं दूसरी ओर होटल में बुलडोजर चलाकर सबूतों को मिटाने का कार्य किया गया है और राज्य सरकार द्वारा हीलाहवाली और वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया और विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं शिवानी मिश्रा थपलियाल ने मुंडन कराया और भाजपा के लोग इस पर लगातार अनर्गल बयानबाजी करते हुए आ रहे है और जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता में काबिज है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के मुंडन को धर्म तक की बात कह दी है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टी है ओर भाजपा राजनीतिक तौर पर हमला करें और वह अपनी पुरानी चाल में न आये और इस प्रकरण को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सनातन से जोड रहे है जबकि उन्हें सनातन का ज्ञान भी नहीं है और उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने सत्तासीन से पूर्व जनता को कई जुमले दिखाये।
उन्होंने कहा कि दो करोड युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने, सभी के खातों में पन्द्रह पन्द्रह लाख रूपये देने सहित कई वायदे किये गये और आज तक लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे है और अब इसे जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक नेत्री ने सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर मुंडन करने की धमकी दी थी और सोनिया गांधी ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से महिला नाराज है तो उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं ली और भाजपाई इसे सनातन से जोड रहे है और उस समय कुछ और था।
उन्होंने कहा कि मुंडन करने के मुददे पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि मुझे खुशी होती की भाजपा सरकार को बचाने के बजाय व मुंडन करने वाली महिलाओं के पक्ष में आती क्योंकि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की अस्मिता से जुडा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रकरण सामने आता है तो वह स्वयं पार्टी की लिमिटेशन को लांघकर आगे आ सकते है और वीआईपी का नाम आज तक उजागर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में भी जनता की आंखाूें में धूल झोंका गया और वन नेशन वन इलेक्शन महिला आरक्षण बिल आदि तरह तरह की बातें की गई लेकि और अडानी के खाते में 2० हजार करोड से ध्यान भटकाने के लिए यह काम किया गया।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल अगले पांच साल बाद लागू होगा और यह कैसा महिला आरक्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आधी आबादी की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है और वह भी वोटों के लिए और मणिपुर एवं हाथरस की घटनाओं पर भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया और एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढाओं का नारा देते है और दूसरी ओर भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घ्ज्ञटनायें घट रही है और भाजपा लगातार जनता पर जुमले थोप रही है। उन्होंने जनता से भाजपा के जुमलों में न फंसने का आहवान किया है। वहीं दूसरी ओर सहकारिता में घोटाले एवं जोशीमठ भूगर्भीय रिपोर्ट को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इन रिर्पोटों को सार्वजनिक करने की मांग की है और उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में भाजपा सरकार में 18 हजार करोड का भ्रष्टाचार हुआ है और एक तिहाई बजट को भाजपा ने ठिकाने लगाने का काम किया है। इस अवसर पर वार्ता में मथुरादत्त जोशी, गरिमा दसोनी, ज्योति रौतेला, शिवानी मिश्रा थपलियाल, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह, अश्वनी बहुगुणा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY