संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनपुर स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 1०5वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीएवी पीजी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सरहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि जिसके माध्यम से नैनीताल जनपद के दुर्गम 12 गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कवितायें, ‘कहानियां और ‘नैतिक शिक्षाÓ की किताबें भी पढऩे को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को खूब भा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 3० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई। राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ हों, इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। समान नागरिक सहिता लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालय के शहीद स्मारक पर जाकर माल्यार्पण किया। उन्होंने आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज में एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम में भी भागीदारी की तथा पौधा लगाया ।
इस अवसर पर कॉलेज द्वारा छात्र संघ की संचित निधि से तैयार की जाने वाली स्मार्ट लाइब्रेरी का भी आज औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा स्थानीय विधायक खजान दास द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में इस अवसर पर एन.सी.सी. के छात्र और छात्रा कैडेटों, एन.एस.एस. स्वयंसेवियों तथा मंत्रणा क्लब सहित छात्र संघ पदाधिकारीगण तथा अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. आर. के. मेहता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक नारंग और कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर के आर जैन, उप प्राचार्य डॉ. एस.पी. जोशी, एनसीसी के मेजर अतुल सिंह व डॉ. अर्चना पाल, डाक्टर रवि शरण दीक्षित, प्रो. एच. एस. रंधावा, प्रो. एस. के. सिंह, डॉ जीवन मेहता, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ ओनिमा शर्मा, डॉ अंजू बाली पांडेय, डॉ विनीत विश्नोई, डॉ रमेश शर्मा, डॉ रूपाली बहल, डॉ. सविता रावत, डॉ अनुपमा सक्सेना, डॉ रीना चंद्रा, डॉ. एस वी त्यागी, रवीन्द्र जुगरान सहित शिक्षक, शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
