नगर संवाददाता
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 1०5वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ सुनी।जहां कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात से हम सभी देशवासियों को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आजादी का यह अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्तव्य निभाते हुए ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोने व बांधने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वचनों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुनना एक अद्भुत अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान वह जिस देश के संघर्षशील लोगों की प्रेरणादायक कहानीयों को देश के समक्ष रखते हैं वह अद्भुत है और हम सब मे असीम ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश सिंघल, दिनेश सती, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,मंडल उपाध्यक्ष विकास, मंडल उपाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ,उपाध्यक्ष विनय बंसल, युवा मोर्चा महामंत्री विकास ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला, मंडल मंत्री रेशमा रावत, मंडल मंत्री मनोज धीमान, पार्षद राजपाल पयाल, सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना, सुभाष बालियान, पूनम कौर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
