सियासत में गरजी ‘बब्बर शेर’ धामी की दहाड

0
16

फैसलों से बदला सत्ता का पूरा खेल!”
तेज रफ्तार विकास, सख्त फैसले और मजबूत नेतृत्व
धामी बने उत्तराखंड की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है पुष्कर सिंह धामी। कम समय में बड़े फैसले लेकर धामी ने न सिर्फ शासन की दिशा बदली, बल्कि अपनी छवि एक ऐसे नेता की बना ली है जो निर्णय लेने से पीछे नहीं हटता। आज उत्तराखण्ड की सियासत में बब्बर शेर बन चुके धामी की दहाड़ ने अपराधी और माफियाओं को उत्तराखण्ड से खदेडने का जो बडा साहस दिखाया है उससे राज्य की जनता उनकी कायल है क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपने बडे-बडे फैसलों से सत्ता का पूरा खेल पलट कर रख दिया है और यही कारण है कि आज उत्तराखण्ड में राजनीति का सबसे बडा चेहरा धामी बन चुके हैं।
राजनीतिक गलियारों में अब उन्हें ‘बब्बर शेर’ कहकर पुकारा जा रहा है ऐसा नेता जिसकी दहाड़ सिर्फ बयान तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाले बदलाव में नजर आती है। सत्ता में धामी की दिखती सख्ती और उनके फैसलों में दिखाई दे रही तेज धार राज्य को गुलजार करने के लिए काफी है। धामी सरकार ने साफ संकेत दिया है कि शासन अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगा। नकल माफिया पर सर्जिकल वार, संवेदनशील मुद्दों पर बिना झिझक सख्त रुख, और प्रशासनिक तंत्र में जवाबदेही इन सबने धामी को “नो-नॉनसेंस” नेता की पहचान दी है। हर फैसले में एक संदेश साफ दिखता है सरकार एक्शन में है और समझौते के मूड में नहीं है।

विकास की रफ्तार का दिखता असर
सिर्फ सख्ती ही नहीं, धामी सरकार ने विकास को भी उतनी ही प्राथमिकता दी है। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से लेकर निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर क्षेत्र में तेजी से काम कर सरकार ने यह साबित किया कि योजनाएं अब फाइलों से निकलकर जमीन पर उतर रही हैं। देवभूमि में सड़कों का जाल, पर्यटन को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर इन सबने धामी मॉडल को अलग पहचान दी है।

रणनीति में धार, राजनीति में बढ़ता कद
धामी का नेतृत्व अब सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति में भी उनका कद तेजी से बढ़ा है। युवा ऊर्जा, साफ छवि और आक्रामक निर्णय क्षमता इन तीनों के मेल ने उन्हें भाजपा का सबसे मजबूत चेहरा बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धामी अब सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति का “गेम चेंजर” बन चुके हैं।

जनता का भरोसा, कार्यकर्ताओं का जोश
प्रदेश के गांव से लेकर शहर तक, धामी की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। युवाओं में विश्वास, महिलाओं में सुरक्षा का एहसास और आम जनता में विकास की उम्मीद इन सबने उनकी पकड़ को और मजबूत किया है। उत्तराखंड की सियासत में अब एक ही नाम भारी ‘धामी’, जिनकी दहाड़ से सत्ता का हर समीकरण बदलता नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY