बारिश होने से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट

0
152

देहरादून(संवाददाता)। पिछले तीन दिनों की मौसम विभाग की घोषणा आज उस समय सच साबित हुई जब राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में अचानक तेज हवाओं के बीच बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को लगातार मिल रही तपिश से राहत मिली।
यहां उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी होने और इससे मैदानी इलाकों में कुछ राहत मिली लेकिन आज मौसम का मिजाज एक दम बदला बदला नजर आया और अचानक आसमान में काले बादल छाये और तेज हवाओं के बीच बारिश होने से तापमान में गिरावअ आ ई और वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया था और ठंड में और इजाफा होने की चेतावनी दी थी। यहां दून की तो सुबह से काले बादलों के साथ हल्की हवा भी चल रही थी ।
वहीं लगभग एक बजे मौसम ने करवट ली और बादलों ने सूरज को ढक लिया जिससे ठंड ज्यादा महसूस हो रही है. वहीं कही कही शहर के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई और लगातार बढते तापमान से लोगों को राहत मिली है और मौसम खुशगवार हो गया है। अगले करीब चार दिनों तक यानी इस पूरे हफ्ते इस तरह का मौसम रह सकता है। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है और वहीं दूसरी ओर मौसम सुहावना हो गया है।

LEAVE A REPLY