योगी की सादगी देख हैरान हुये लोग

0
143

देहरादून(संवाददाता)। देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की सादगी देखकर हर कोई कायल है छोटे से कमरे में 48 घंटे तक रहने वाले योगी आदित्यनाथ के मेहमानों में ना तो कोई लंबी कारों से आया है और ना ही देश का कोई बड़ा व्यक्ति उनके घर के फंक्शन में मौजूद है योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि पूरे परिवार के साथ वह अच्छे से समय बिताएं इसीलिए ऐसा पहली बार है कि वह 2 दिनों के लिए अपने गांव में ही रुक रहे हैं आज रात को भी वह अपने गांव में ही प्रवास करेंगे शुभा योगी आदित्यनाथ मॉर्निंग वॉक पर निकले और लोगों के साथ खूब सेल्फी खिंचवाई उत्तर प्रदेश में अपराधियों की नाक में नकेल डालने का काम करने वाले योगी आदित्यनाथ अपने गांव में एक बालक की तरह ही घूम रहे हैं ।
आज सुबह जब घर से बाहर निकले तो जिस किसी व्यक्ति ने भी उन्हें आवाज भी योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नाम से ही संबोधित किया लगभग 28 सालों बाद अपने गांव पहुंच रहे योगी आदित्यनाथ अभी भी सभी बड़े बुजुर्गों को उसी तरह से इज्जत दे रहे हैं और नाम से जानते हैं योगी आदित्यनाथ की सादगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2 दिनों के दौरे में कांग्रेसी और दूसरे विपक्षी दलों ने कोई ऐसी बात नहीं की जिससे राजनीति बखेड़ा खड़ा हो क्योंकि कांग्रेस जानती है अगर ऐसे माहौल में कोई भी टीका टिप्पणी की तो उन पर ही इसका उल्टा असर होगा योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा हो या पूरा सरकारी अमला वह इस दौरे से और घर से थोड़ा दूर ही रखा गया है ताकि परिवार के लोग जो उनसे मिल रहे हैं वह किसी तरह की परेशानी महसूस ना करें। योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक आवास पर जिस तरह से सादगी के साथ परिवार वालों के बीच दिन बिताया और आज सुबह उन्होंने मन्दिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और अपने छोटे भाई महेन्द्र बिष्ट के बेटे और अपने भतीजे के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में शिरकत की और उसे अपना आशीर्वाद दिया उससे परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

LEAVE A REPLY