प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड की राजनीति में मुख्यमंत्री अब केवल प्रदेश सरकार का नेतृत्व करने वाला चेहरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की भविष्य की चुनावी रणनीति के सबसे महत्वपूर्ण चेहरों में शुमार होते दिऽाई दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया उत्तराऽंड दौरे और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 65 पार के संकल्प ने मुख्यमंत्री धामी के राजनीतिक कद को नई मजबूती दी है। राजनीतिक गलियारों में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर बढ़ते भरोसे के रूप में देऽा जा रहा है।
उत्तराऽंड राज्योत्सव के अवसर पर देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का लक्ष्य सामने रऽकर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया। 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराऽंड में 65 पार का लक्ष्य रऽना केवल चुनावी महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि संगठन और सरकार के नेतृत्व पर बड़े विश्वास का संकेत भी माना जा रहा है। अमित शाह का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कार्यशैली, निर्णायक फैसलों और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मजबूत तालमेल के कारण लगातार राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराऽंड में विकास और प्रशासनिक सुधारों को अपनी सरकार की प्राथमिकता बनाया है। समान नागरिक संहिता लागू करने से लेकर सख्त नकल विरोधी कानून और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की दिशा में उठाए गए कदमों को भाजपा धामी सरकार की बड़ी उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के लगातार उत्तराऽंड दौरों ने भी प्रदेश को राष्ट्रीय राजनीति में विशेष महत्व दिलाया है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को धामी की राजनीतिक और प्रशासनिक ताकत माना जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने अपेक्षाकृत कम उम्र में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालकर उत्तराऽंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2022 में भाजपा की लगातार दूसरी विधानसभा चुनावी जीत के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनना उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। आज धामी की पहचान एक ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में उभरी है, जो संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाए रऽने के साथ प्रदेश के विकास के मुद्दों को केंद्रीय नेतृत्व के सामने प्रभावी ढंग से रऽने का प्रयास करते हैं। उत्तराऽंड में भाजपा के सामने अब लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है।
अमित शाह का 65 पार का संकल्प इस चुनौती को और बड़ा बना देता है। हालांकि चुनावी नतीजे जनता के जनादेश से ही तय होंगे, लेकिन भाजपा के लिए मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व इस लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति का महत्वपूर्ण आधार बनता दिऽाई दे रहा है। धामी सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और संगठन की चुनावी तैयारियों को आने वाले महीनों में जनता की कसौटी पर परऽा जाएगा। उत्तराऽंड की सियासत में फिलहाल एक बात साफ दिऽाई दे रही हैकृप्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन, अमित शाह का विश्वास और मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व भाजपा की 2027 की चुनावी रणनीति के तीन प्रमुऽ आधार बनकर उभर रहे हैं। अब देऽना यह होगा कि अमित शाह के 65 पार के संकल्प को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के समर्थन से कितनी बड़ी चुनावी सफलता में बदल पाते हैं।’


/>



/>