सीएम धामी ने ऽोला विकास का पिटारा
प्रमुख संवाददाता
ऋषिकेश। उत्तराऽंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से प्रदेश के शहरी विकास को बड़ी सौगात दी। आज चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक की सात विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के नौ नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिऽाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि विकास को धरातल पर उतारना है। जहां कभी कूड़े के ढेर और झाडि़यां थीं, वहां अब बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए सुंदर पार्क विकसित किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय ऽुले में शौच से मुत्तफ़ हो चुके हैं। शहरी क्षेत्रें में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है। करीब 109 एकड़ भूमि को पुराने कचरे से मुत्तफ़ कराया गया है। वहीं, 107 नगर निकायों के लिए लगभग 1,375 करोड़ रुपये की स्वच्छता कार्ययोजना तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत 72 हजार से अधिक घरों को नल कनेक्शन दिए गए हैं। अमृत 2-0 के अंतर्गत लगभग 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। युवाओं के रोजगार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सरकार का संकल्प ऐसा उत्तराऽंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यत्तिफ़ तक पहुंचाना ही सुशासन की असली पहचान है।


/>



/>