देहरादून(संवाददाता)। देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के कालसी हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया। यहां उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दिन होने वाले इन हादसों में कितने ही लोग असमय मृत्यु का ग्रास बन जाते हैं। देर रात चार और अभागे नौजवान ऐसे एक सड़क हादसे में अपनी जान से हाथ धो बैठे। चकराता क्षेत्र जहां बिस्सु का मेला देखकर घर लौट रहे युवाओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। यहां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेला देखकर पांच युवक कार से अपने गांव हाजा दसोंऊ लौट रहे थे। रात के लगभग 11 बजे उनकी कार तहसील कालसी क्षेत्रांतर्गत हाजा-दसोऊ मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर कालसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ और राजस्व की संयुक्त टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और खाई से घायलों को निकालकर सड़क तक पहुँचाया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बुरी तरह घायल तीन युवकों को उपचार के लिए सीएससी कालसी भेजा गया,जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। इस अवसर पर पुलिस ने बताया कि हादसे में प्रीतम सिंह(3०) पुत्र सूरज सिंह,बरदार सिंहध्(25) पुत्र जगत सिंह , संजय चौहान(3०) पुत्र महावीर चौहान,रणवीर सिंह(28) पुत्र श्याम सिंह सभी निवासी हाजा दसों के रूप में की गई, जबकि घायल जय सिंह (34) पुत्र धर्म सिंह ) ग्राम दसो का निवासी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
