शोभा यात्रा में हुई हिंसा पर पुष्कर के तेवर तलख

0
122

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के अन्दर किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं और धर्मनगरी के भगवानपुर थाना क्षेत्र में डांडा जलालपुर से निकल रही हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव कर आगजनी करने वालों ने पुष्कर सरकार को खुली चुनौती दी तो शांत और सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल निकले और इस हिंसा पर उनके तेवर काफी तलख हैं और जिस तरह से गढवाल रेंज के डीआईजी ने इलाके में डेरा डाला और वहां बुलडोजर लाकर खडा कर दिया उससे साफ झलक गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी इस हिंसा को लेकर बडे एक्शन की तैयारी में हैं और वह राज्यभर में एक बडा संदेश देंगे कि अगर किसी ने भी राज्य की आबोहवा में जहर घोलने का दुसाहस किया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। शोभायात्रा पर हुये पथराव और गाडियों में हुई आगजनी की घटना के बाद सरकार ने समूचे राज्य को अलर्ट मूड पर खडा कर दिया है और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि जिसने भी शोभायात्रा पर पथराव और हिंसा करने का दुसाहस किया है उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि इस राज्य में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बकशा नहीं जायेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब रूडकी के थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवानपुर के डांडा जलालपुर में हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकाली जा रही थी तो एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा एक साजिश के तहत उस पर पथराव कर दिया गया जिसमें एक चौकी प्रभारी सहित दस लोग घायल हो गये। हिंसा करने वाले एक साजिश के तहत बडी वारदात करने के लिए मौके पर मौजूद थे और उन्होंने चार वाहनों में आग लगा दी और दूध के वाहन में भी तोडफोड कर दी। शोभायात्रा पर पथराव व हिंसा की घटना के बाद पुलिस अफसरों ने आनन-फानन में वहां स्थिति को काबू में किया और जब हमलावरों को तलाशने का ऑपरेशन चलाया गया तो उसके बाद वह फरार हो गये। इस हिंसा पर राज्य के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढाने के आदेश दिये और इस ंिहंसा पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पल-पल पर नजर बनाये हुये थे। शोभायात्रा पर पथराव की घटना को एक बडी साजिश के रूप में देखा जा रहा है और यह भी आशंका प्रबल हो रही है कि हमलावर अराजक तत्व पहले से ही शोभायात्रा पर हमला करने का षडयंत्र रचे हुये थे और जैसे ही शोभायात्रा एक इलाके से निकलने लगी तो उस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। इस पत्थराव और हिंसा की घटना को अंजाम देने वालों ने पुष्कर सरकार को कहीं न कहीं एक खुली चुनौती दी है? उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी इस साजिशभरी हिंसा व पथराव की घटना को लेकर तलख तेवर अपनाये हुये हैं और वह पुलिस अफसरों से घटना की पल-पल खबर ले रहे हैं और आदेश दिये गये हैं कि जिसने भी शोभायात्रा पर एक साजिश के तहत पथराव व हिंसा की है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। पुष्कर सिंह धामी इस हिंसा को लेकर जिस तरह से तलख तेवर दिखा रहे हैं उसी के चलते आज सुबह ही गढवाल रेंज के डीआईजी करन सिंह नगन्याल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा की और जिस तरह से मौके पर ही बुलडोजर को खडा कर रखा था उससे साफ नजर आ रहा था कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर हर उस अराजक तत्व पर बुलडोजर चलाने की रणनीति बना चुके हैं जो उत्तराखण्ड की शांत वादियों को जहरीला करने का ताडंव कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से इस हिंसा पर अपनी पैनी निगाह बना रखी है उससे साफ झलक रहा है कि हिंसा व पथराव करने वाले हमलावरों को अब उत्तराखण्ड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बडा सबक मिलेगा।

LEAVE A REPLY