देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव, नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता सदन भुवन कापडी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जौलीग्रांट से कांग्रेस भवन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता सदन भुवन कापडी का व्यापक स्तर पर स्वागत किया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष् करन माहरा का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पार्टी के विधायक , पूर्व मंत्री , पूर्व विधायक सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी नेताओं का कांग्रेस भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, नवीन जोशी, पी के अग्रवाल डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कमलेश रमन, डॉक्टर विजेन्द्र पाल सिंह, विजयपाल रावत, नवनीत सती, विनीत भट्ट, कपिल भाटिया, रॉबिन त्यागी, पुष्कर सारस्वत, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
