सियासत के चांद का दीदार

0
7

धामी के रोड़-शो में उमड़ा जनसैलाब
घरों की छतों से भी सीएम पर फूलों की हुई बारिश
प्रमुख संवाददाता
चमोली/गोपेश्वर। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को सियासत का चांद माना जाता है और इस चांद का दीदार करने के लिए आज जब हजारों की संख्या में लोगों ने उन पर अपना अभेद विश्वास दिखाकर उनके रोड़-शो में साथ दिया तो वह दृश्य देखने लायक था। जनपद की जनता बोली की आज उन्हें अपने चांद का दीदार हुआ है और यह चांद उत्तराखण्ड को अपनी स्वच्छ राजनीति से रोशन कर रहा है वह उनके दिलो में एक सुकून दे रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जब मुख्यमंत्री का रोड़-शो हो रहा था तो घरों की छतों पर भी बच्चे से लेकर बडे़ तक अपने सियासी चांद का दीदार करने के लिए खडे़ हुये थे। सड़क से लेकर घरों की छतों से आम जनमानस ने उन पर फूलों की वर्षा करके जो अपना स्नेह दिखाया उसे देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो गये वहीं मुख्यमंत्री ने आज जनपद को सैकडों करोड़ के विकास योजनाओं की जो सौगात दी उससे आने वाले समय में जनपद गुलजार हो जायेगा।

LEAVE A REPLY