छात्र-छात्रायें अपने बीच धामी को देख बोली गजब के हैं मुख्यमंत्री

0
5

धामी ने छात्र-छात्राओं में खूब भरा जोश
चम्पावत। मुख्यमंत्री अकसर स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से खुला संवाद करते हैं और वह उनमें एक नई ऊर्जा भरने के लिए उनके साथ ऐसे रहते हैं जैसे वह राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उनके स्कूल के ही कोई अध्यापक हैं। चम्पावत में अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने एक राजकीय इंटर कालेज में दस्तक दी और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से खुला संवाद किया तथा उनमें एक नया जोश भरने के लिए जो पहल की जिसे देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में एक नया उत्साह देखने को मिला और वह यह कहने से भी नहीं चूके कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री इतने गजब हैं कि ऐसा लगता ही नहीं कि उनके बीच उनके राज्य का मुख्यमंत्री आया हो।
अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY