जब कप्तान के कार्यालय पर लगे नारे

0
10

एसएसपी देहरादून जिंदाबाद-जिंदाबाद
मुस्लिम संगठनों ने कप्तान को कहा आप आवाम के रक्षक
देहरादून। राजधानी के अन्दर कोई न कोई राजनीतिक दल या संगठन पुलिस कप्तान के कार्यालय पर आकर अपनी किसी भी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए आगे आता है और उसके बाद वह पुलिस कप्तान से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार करते हैं। वहीं राजधानी के प्रेमनगर में मुठभेड में मारे गये बदमाश को लेकर हरिद्वार के कुछ मुस्लिम संगठनों ने राजधानी के पुलिस कप्तान के कार्यालय पर दस्तक देकर वहां खूब नारे लगाये तो हर कोई हैरान रह गया कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि मुस्लिम संगठन नारेबाजी कर रहे हैं। कप्तान जब अपने कार्यालय से नीचे आये और प्रदर्शन करने वाले लोगों के बीच पहुंचे तो मुस्लिम संगठनों ने वहां एसएसपी देहरादून जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये और दो टूक कहा कि पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मारकर अपना कर्तव्य निभाया है और मुस्लिम संगठन पुलिस की इस बहादुरी पर उसके साथ खडे हैं। राजधानी के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि जब किसी मुठभेडकांड के बाद किसी संगठन ने पुलिस कप्तान की तारीफ में उनके कार्यालय पर आकर एसएसपी देहरादून जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाये हैं।
आज दोपहर पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के कार्यालय के नीचे अचानक मुस्लिम संगठन के काफी लोग हाथ में बैनर लेकर उत्तराखण्ड पुलिस जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिये जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस को यह समझ ही नहीं आया कि किस कारण यह नारेबाजी हो रही है। अपने कार्यालय के नीचे हो रही नारेबाजी को देखकर कप्तान खुद वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही मुस्लिम संगठनों ने एसएसपी देहरादून जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये और उन्होंने पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल की तारीफ कि की उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए उस बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कराया है जो समाज के अन्दर भय पैदा करते हुए अपराध कर रहा था और उसका दुसाहस इतना बढ़ गया था कि उसने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे लाखों रूपये लूट लिये थे और उसके बाद जब प्रेमनगर कोतवाल नरेश राठौर ने उसका पीछा किया तो उसने उन पर भी गोलियां दाग दी जिसमें उनको गोलियां लगी और इस गोलीबारी में वो बदमाश भी मारा गया जिसने लूट की और कोतवाल पर गोली चलाई थी। मुस्लिम संगठनों ने दो टूक कहा कि एसएसपी देहरादून ने बदमाश को मुठभेड में ढेर कराकर आम जनमानस को एक सुकून दिया है। बहादराबाद के मुस्लिम संगठनों ने एसएसपी देहरादून की तारीफ करते हुए बदमाश को मार गिराने पर उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया वह एसएसपी देहरादून हुआ सो नरेश राठौर की तारीफ की वह यदि किसी के द्वारा पुलिस पर कोई सवाल या निशान उठाया जाएगा तो देहरादून से सीएम आवास तक कुछ करने की धमकी दी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व प्रेमनगर इलाके में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे लाखों रूपये लूट लिये थे और उसके बाद प्रेमनगर कोतवाल नरेश राठौर ने जब बदमाशों का पीछा किया था तो उन्हें बदमाशों ने गोलियां मार दी थी और जवाबी कार्यवाही में नरेश राठौर ने भी उन पर गोलियां दागी थी जिसमें पांच हजार रूपये का ईनामी अकरम मारा गया था। इस मुठभेड के बाद अकरम के परिजनों ने पुलिस पर उंगली उठाई लेकिन जिस तरह से यह मुठभेड हुई और एक व्यक्ति और कोतवाल को गोलियां लगी उससे हर कोई यही कह रहा है कि ईनामी इतना दुसाहसी था कि उसने पुलिस को भी अपना तांडव दिखाने के लिए उस पर गोलियां दागते हुए कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई थी। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने दो टूक कह रखा है कि जो भी पुलिस पर गोली चलायेगा उसे गोली का जवाब गोली से मिलेगा। हरिद्वार के मुस्लिम संगठनों ने एसएसपी जिंदाबाद के नारे लगाकर यह संदेश सबको दे दिया कि मुठभेड में मारा गया बदमाश शातिर था।

LEAVE A REPLY