शैतानों का फन कुचलते धुरंधर

0
35

अपराधी, माफिया, रिश्वतखोर, घोटालेबाज, भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफियाओं का नेटवर्क नेस्तनाबूत
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। चार साल पहले जिस युवा विधायक को मुख्यमंत्री की कमान भाजपा की बडी लीडरशिप ने सौंपी थी तो किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तेइस साल से राज्य में पनपते आ रहे एक से एक गुनाह करने वालों पर धुरंधर मुख्यमंत्री का इतना बडा एक्शन होगा कि उनका हर तरफ फैला नेटवर्क ही नेस्तनाबूत हो जायेगा। धाकड़ से धुरंधर बन चुके मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर अपराधी, माफिया, रिश्वतखोर, घोटालेबाज, भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफियाओं का नेटवर्क जिस दिलेरी से नेस्तनाबूत किया है उसके चलते आज राज्य की जनता उन्हें एक बडे राजनेता के रूप में देखने लगी है और अपने मुख्यमंत्री से उन्हें उम्मीद ही उम्मीद है कि वह उत्तराखण्ड में फैले हर शैतान का तेजी के साथ हमेशा फन कुचलते जायेंगे जिससे कि उत्तराखण्ड को ऐसे शैतानों से आजादी मिल सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब पारदर्शिता के साथ सरकार चलाने का सिलसिला शुरू किया तो उसके बाद उन्हें इस बात से रूबरू कराया गया कि अपराधी, माफिया, रिश्वतखोर, घोटालेबाज, भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफियाओं का नेटवर्क बहुत पॉवरफुल है जिसके चलते वह राज्यवासियों को हमेशा अपनी धमक दिखाकर उन्हें डराने के मिशन पर आगे बढते हैं जिसके चलते राज्यवासियों को हमेशा एक ही उम्मीद रहती है कि कब उन्हें ऐसे शैतानों से आजादी मिलेगी जो तेेइस साल से उन्हें एक बडा दर्द देते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने शपथ लेने के बाद से ही संकल्प लिया था कि वह राज्य मंे फैले इन शैतानों का संहार करेंगे और उसको लेकर उन्होंने जो बडा खाका तैयार किया उसके चलते आज राज्य के अन्दर धाकड से धुरंधर बन चुके मुख्यमंत्री इन शैतानों का नेटवर्क नेस्तनाबूत करने के एजेंडे पर आगे बढे़ हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे ज्यादा इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि राज्य के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड करने के लिए नकलमाफियाओं का एक बडा गैंग अपनी धमक बनाये हुये था और इस गैंग की रीढ़ की हड्डी तोडने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐसा चक्रव्यूह बनाया कि उसे भेद पाना नकल माफियाओं के बस में नहीं रहा और वह मुख्यमंत्री के चाबुक से अपने आपको हमेशा घायल महसूस करते चले गये। मुख्यमंत्री के सख्त रूख के चलते आखिरकार नकल माफियाओं का बडा साम्राज्य मुख्यमंत्री ने अपने कुछ साल के कार्यकाल में ही नेस्तनाबूत करके रख दिया जिससे युवा पीढी मुख्यमंत्री की कायल हो रखी है। मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में अपराधी, माफिया, रिश्वतखोर, घोटालेबाज, भूमाफिया, खनन माफिया, नकल माफियाओं का नेटवर्क नेस्तनाबूत करने के लिए जिस दिलेरी के साथ अपने कदम आगे बढाये उससे राज्यवासी मुख्यमंत्री के कायल हो रखे हैं।
मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद नकल माफियाओं का सारा गैंग नेस्तनाबूत कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालता चला गया। नकल माफियाओं के सारे नेटवर्क को ध्वस्त कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा पीढ़ी को विश्वास दिलाया था कि अब पढ़ाई में मेहनत के बल पर सरकारी विभाग में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बार बार मंच से ऐलान किया कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता और संकल्प है। मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए चार साल के कार्यकाल में पच्चीस हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों का गिफ्ट दिलाकर यह संदेश दे दिया है कि वह उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए हमेशा अगली पंक्ति में खडे रहेंगें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज के इस दौर में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का जो बार बार गिफ्ट दे रहे है उससे युवाओं के मन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ राजनीति खूब रास आ रही है। उत्तराखंड का जन्म होने के बाद से ही राज्य के अंदर नकल माफियाओं का इतना बड़ा मकड़जाल बन गया था कि वह सरकारी नौकरियों में नकल कराने के खेल में उन छात्रों को सरकारी नौकरियों का तोहफा दिलाते चले गये जो पढाई में नाकामी के पायदान पर खडे हुए थे। नकल माफियाओं के बिछाये जाल में वह छात्र संकट के दौर में फंसते चले गये जो अपनी मेहनत के बल पर नौकरी पाने की इच्छा रखते थे। उत्तराखंड की कमान जब युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली तो उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड करने वाले नकल माफियाओं को जमीन में गाडने का जज्बा दिखा रखा है।

LEAVE A REPLY