धामी का मार्गदर्शन, डोबाल का ऑपरेशन

0
42

गजब, गजब, गजब
सीएम-कप्तान के अभियानों से आवाम गदगद
खादी-खाकी का गठजोड़ बना सुशासन की नींव
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास को यदि खंगाला जाए तो पता चलता है कि इस राज्य में जब भी खादी और खाकी के गठजोड़ का विषय आता था तो उसको लेकर आवाम के बीच एक नाकारात्मक छवि ही पेश होती थी। मौजूदा समय में इस छवि को नाकारात्मक से साकारात्मक करने का जो उल्लेखीय कार्य किया है, वह तभी संभव हो पाया है जब इस सुधार की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथों में ली। इसी का परिणाम है कि आज के दौर में खाकी और खादी के गठजोड़, सुशासन की नींव बनता जा रहा है। बात करें राजधानी देहरादून की तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जो राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जो विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे हैं, उससे ने केवल पुलिस की बल्कि सरकार की छवि पर भी चार चांद लग रहे हैं। सीएम और पुलिस कप्तान के इन सभी अभियानों से जहां एक तरफ राजधानी की आवाम काफी गदगद नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस के जवानों में भी एक अनूठी स्फूर्ति का संचार दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और पुलिस कप्तान के ऑपरेशन से जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसको देखकर हर कोई यहीं कह रहा है, धुरंधर पुष्कर का चमत्कारी एसएसपी…
उल्लेखनीय है कि राजधानी में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक और बड़ा मोर्चा खोल दिया है। राजधानी देहरादून के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन और एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’ चला रख है। इस ऑपरेशन के तहत शहर से लेकर देहात तक के पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट्स में अचानक छापेमारी की गई, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान राजपुर क्षेत्र के इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित ‘स्पॉट कैफे’ पर पुलिस ने छापा मारा, जहाँ देर रात तक अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने कैफे संचालक को हिरासत में लेकर कैफे बंद करा दिया है। वहीं, रायपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यहाँ मौके पर शराब पी रहे लोगों को भी हिरासत में लिया था। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 47 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की गई थी। वहीं नशे के खिलाफ प्रहार करते हुए पुलिस ने डोईवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से तेजपाल सिंह और सुमित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। साथ ही रायवाला और प्रेमनगर क्षेत्र से अवैध शराब के 227 टैट्रा पैक जब्त कर दो तस्करों को जेल भेजा गया। विकासनगर और डोईवाला में पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे तीन सट्टेबाजों को भी रंगे हाथों दबोचा, जिनसे नगदी और सट्टा सामग्री बरामद हुई है। राजधानी में बढ़ती हुड़दंग की घटनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस कप्तान की टीमें मैदान में उतरी हुई हैं और हुड़दंगियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले 7 व्यक्तियों को प्रेमनगर और कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 चालकों के वाहन सीज किए गए, जबकि एमवी एक्ट के तहत 63 चालान काटकर 43,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने पूरी रात में 1100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और 100 से अधिक लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए।
राजधानी के पुलिस कप्तान के इन सभी एक्शन से यह बात साबित होती है कि दून के एसएसपी के रूप में प्रमेंद्र सिंह डोबाल को चुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफी अच्छा कदम उठाया है और इसके परिणाम भी सबके सामने खुलकर आ रहे हैं।
वहीं आमजन की सुरक्षा, दून पुलिस की प्राथमिकता का संदेश देने के लिए राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर प्रातः से ही गौरा पुलिस की अलग-अलग टीमें मैदान में उतरी हुई हैं और मार्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं के साथ- साथ बच्चो को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों व अपने काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने गौरा पुलिस ने अभियान चलाया रखा है। इसके तहत सार्वजनिक पार्कों व अन्य स्थानों पर गौरा पुलिस की टीमो द्वारा महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों से की वार्ता, हर कदम पर दून पुलिस के उनके साथ होने का भरोसा दिलाया जा रहा है। वहीं स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और पुलिस कप्तान के जनता को जागरूक और सतर्क करने के विभिन्न ऑपरेशन को देख राजधानी वासी काफी प्रफ्फुल्लित हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे है कि धुरंधर पुष्कर ने दून में एक चमत्कारी एसएसपी की निुयक्ति करके सभी को खुश कर दिया है।

LEAVE A REPLY