बंगााल में दहाड़ा ‘धुरंधर’

0
56

ममता को चुनावी रणभूमि में मजा चखायेंगे धामी
मुख्यमंत्री के रोड-शो में उमड़ पडा सैलाब
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो और जनसभायें करने का बडा टास्क दिया है। उत्तराखण्ड के धुरंधर ने बंगाल में ममता को चुनावी रणभूमि में मजा चखाने के लिए बनगांव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक बडा रोड-शो किया तो उस रोड-शो में आम जनमानस का उमडा जनसैलाब देखकर भाजपा की बडी लीडरशिप भी गदगद नजर आई और उन्हें यह इल्म है कि पश्चिम बंगाल में भी देश के प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार जनसभायें कर विपक्ष को चारो खाने चित करने की दिशा में आगे खडे हुये नजर आयेंगे। उत्तराखण्ड के धुरंधर ने आज जिस तरह से पश्चिम बंगाल में जाकर ममता की पार्टी को एक बडी दहाड़ लगाई है उससे साफ नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री का राजनीतिक जादू हर बार की तरह इस बार पश्चिम बंगाल में जरूर चलेगा और वह देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बताये मंत्र पर वहां बडी सभायें करने के लिए आगे रहेंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में रोड-शो और जनसभायें करने के लिए मैदान में उतारने के लिए अपनी हरी झंडी दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड के धुरंधर बन चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पश्चिम बंगाल में जनसभायें करने के लिए एक बडा मंत्र दिया है जिस मंत्र के सहारे मुख्यमंत्री वहां आक्रामक प्रचार करने के लिए आगे खडे हुये नजर आयेंगे। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड-शो में भाग लिया। खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री रोड-शो में आवाम का हाथ हिलाहिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे। मुख्यमंत्री के रोड-शो में हजारों की संख्या में लोग सडकों पर भाजपा का झंडा लेकर चल रहे थे और वहां भरी दोपहर में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी के रोड-शो को देखने के लिए सडक के किनारे लोगों का हुजूम उमडा हुआ था और वह मुख्यमंत्री का अभिवादन हाथ हिलाकर और हाथ जोडकर कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड-शो में उमडा जनसैलाब वहां भाजपा प्रत्याशियों को एक बडा संदेश दे गया कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का राजनीतिक जादू रोड-शो में भी खूब देखने को मिला है। मुख्यमंत्री रोड-शो में सडक के किनारे खडे लोगों के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे थे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे कि इस बार पश्चिम बंगाल में वह ममता की पार्टी को चुनावी रणभूमि में हराकर कमल खिलायें जिससे डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल मंे विकास का एक नया अध्याय तेजी के साथ शुरू कर सके।

बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और अपराध की सरकार
पश्चिम बंगाल में चुनावी रणभूमि में उतरे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के रोड-शो में उतरे जनसैलाब को देखकर वह यह साफ आंकलन कर गये कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार चुनाव में परिवर्तन का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं बंगाल में कई लोगों से मिलते हुए यहां पहुंचा हूं जिस तरह से लोगों का हुजूम देखा जा रहा है उससे लगता है कि लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है क्योंकि यहां भय, भ्रष्टाचार और अपराध की सरकार है। उन्होंने कहा कि लोग इस सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हो गये हैं। आज डबल इंजन विकास और सुशासन का प्रयाय बन चुका है और इस बार बंगाल की जनता ने संकल्प ले लिया है कि वह ममता की पार्टी को चुनावी रणभूमि से बाहर करके बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनाकर वहां विकास के पहिये को आगे बढ़ता देखेगी।

LEAVE A REPLY