धामी की उड़ान में खलल की साजिशें!

0
50

पीएम के आशीर्वाद से ‘धुरंधर बने टॉपर’
चुनाव जीतने का मोदी ने दे दिया बडा मंत्र
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को जबसे अपना मित्र और सखा माना है तबसे राज्य की जनता को यह विश्वास है कि मुख्यमंत्री की राजनीति का सितारा बुलंदियों पर है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को सरकार चलाने और चुनाव जीतने का जो मंत्र दिया हुआ है उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री राज्य के अन्दर छोटे से बडे हर चुनाव में कमल खिलाने के लिए आगे खडे हुये दिखाई दिये हैं। मुख्यमंत्री की राज्य में विकास को लेकर दिखाई दे रही उडान ने जहां राज्यवासियों के चेहरे गुलजार कर रखे हैं वहीं मुख्यमंत्री के विरोधियों में खलबली मची हुई है कि उनकी यह उडान अब उनके राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लगा रही है? धामी की राजनीतिक उडान में खलल डालने की साजिशें भी उनके कुछ अपने हमेशा करते आ रहे हैं लेकिन पीएम का मुख्यमंत्री को बार-बार खुला आशीर्वाद मिलने से उनका राजनीतिक कद और बुलंद होता जा रहा है। अब पीएम और मुख्यमंत्री की हुई मुलाकात में मोदी ने धामी को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव जीतने का एक बडा महामंत्र दिया है और इस मंत्र को धारण कर मुख्यमंत्री चुनाव जीतने की अपनी बिसात बिछाने के लिए आगे आयेंगे।
उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की सरकार के बेमिसाल चार साल का कार्यकाल देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री धामी की स्वच्छ और पारदर्शी कार्यशैली से खूब खुश हैं। मुख्यमंत्री जब भी देश के प्रधानमंत्री से रूबरू होने के लिए दिल्ली जाते हैं तो सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखकर नरेन्द्र मोदी अपने सखा और लॉडले की पीठ थपथपाकर उन्हें उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाये रखने का अभेद आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चार साल के कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा की बडी लीडरशिप से आशीर्वाद हासिल किया है कि उन्होंने राज्य के अन्दर शानदार अंदाज में सरकार चलाई और वह विकास की राजनीति करने मे ही हमेशा आगे रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का मुख्यमंत्री को हमेशा अभेद साथ मिलता आ रहा है और उसी के चलते उत्तराखण्ड की झोली में बडी-बडी विकास योजनायें डाली गई जिससे कि पुष्कर सिंह धामी को विकास के पथ पर मजबूती के साथ खडा किया जा सके। मुख्यमंत्री की विकास को लेकर दिखाई दे रही उडान ने जहां उनके विरोधियों की नींद उडा रखी है वहीं भाजपा के कुछ नेताओं में भी खलबली है कि अगर मुख्यमंत्री इसी तरह से विकास के पहिये को तेजी से आगे बढ़ाते चले गये तो उनकी भविष्य की राजनीति पर बडा ग्रहण लग जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक उडान देखकर भाजपा के ही कुछ नेता पर्दे के पीछे रहकर उनकी उडान में समय-समय पर खलल डालने का प्रपंच रचने से बाज नहीं आ रहे हैं? मुख्यमंत्री को राजनीतिक पिच पर कमजोर करने के लिए भले ही उनके कुछ अपने साजिशों का खेल खेलते आ रहे हों लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात का इल्म है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कमजोर करने की दिशा में खटीमा में हुये विधानसभा चुनाव में भी एक बडी साजिश हुई थी और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना अभेद आशीर्वाद और साथ देने के लिए आगे खडे रहते हैं जिसके चलते मुख्यमंत्री की राजनीतिक उडान में खलल डालने वालों को एक बडा आईना दिखा दिया जाता है कि पुष्कर ंिसह धामी उत्तराखण्ड के अन्दर विकास पुरूष के रूप में आम जनमानस के मन में समा गये हैं। अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नई मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि 2027 का चुनावी रण पुष्कर सिंह धामी ही संभालेंगे और नरेन्द्र मोदी से मिले जीत के गुरूमंत्र को धरातल पर उतारने के लिए पुष्कर सिंह धामी अब राज्य में एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY