आस्था का पथ सजाते धामी

0
62

चारधाम यात्रा के आगाज की बना रहे रूपरेखा
हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन करायेंगे धामी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने अपना खाका खिंचना शुरू कर दिया है और वह हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुलभ और सुगम बनाने के लिए अफसरों को दो टूक संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के अन्दर शीतकालीन यात्रा का जो दौर शुरू किया है उससे देशभर के श्रद्धालुओं को बारह माह भगवान के दर्शन हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री भी उत्तराखण्ड के अन्दर शुरू हो रखी शीतकालीन यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री की बार-बार पीठ थपथपा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर शीतकालीन यात्रा का शानदार आगाज कराकर जहां श्रद्धालुओं को एक बडा तोहफा दिया हुआ है तो वहीं बेरोजगारों को भी इस यात्रा से खूब लाभ हो रहा है। चारधाम यात्रा को हमेशा यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बडे विजन के साथ आगे आते हैं और उन्होंने राज्य में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर फिर से बडा रोड-मैप तैयार करना शुरू कर दिया है जिससे कि यात्रा पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पडे। चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के साथ ही मेडिकल टीमें तैयार रहेंगी जिससे कि अगर किसी भी श्रद्धालु पर कोई संकट आये तो मेडिकल टीमें उसे तत्काल उपचार देकर उसके जीवन की रक्षा कर सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर ही सडकों पर लगने वाले जाम से लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण कर उन्हें सुगमता के साथ मन्दिरों मे दर्शन कराने के एजेंडे पर प्रशासन व पुलिस के अफसर यात्रा में काम करते हुए दिखाई देते आ रहे हैं। क्षमता से काफी ज्यादा श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा मे आने का जो सिलसिला हर बार शुरू होता है उसे देखकर साफ नजर आता है कि श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अभेद विश्वास है कि उनके होते हुए चारधाम यात्रा मे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें सुगमता के साथ मन्दिरों मे दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा मे हमेशा दिखाई दे रही आस्था का ही परिणाम है कि लाखों श्रद्धालु उत्तराखण्ड मे प्रवेश करते हैं और अब आने वाले कुछ समय के बाद चारधाम यात्रा का आगाज होने वाला है और लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था के पथ पर आने के लिए अपना मन बना लिया है और उनकी इस आस्था को मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी भलीभांति पहचानते हैं और यही कारण है कि जनपदों के पुलिस कप्तान खुद धाम मे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और सुगम यात्रा कराने के लिए मोर्चा संभालने के लिए आगे खडे रहेंगे। उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली जनपद के पुलिस कप्तानों ने मन्दिरों मे आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराने के लिए वहां हर व्यवस्थाओं को लेकर अभी से ही महामंथन शुरू कर दिया है और उत्तराखण्ड के अन्दर चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए उन्होंने अपना रोड-मैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि आगामी चारधाम यात्रा में आने वाले एक-एक श्रद्धालु को सुगमता के साथ मन्दिरों में दर्शन कराये जायेंगे। वहीं यात्रा मार्ग पर किसी भी यात्री के साथ कोई लूट खसोट न हो उसके लिए भी सिस्टम के लोग अपनी पैनी नजर बनाये रखने के लिए अपना महामंथन कर लिया हैं।
उत्तराखण्ड मे चारधाम यात्रा का आगाज शानदार अंदाज में हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन के आला अफसरों को दो टूक संदेश दे दिया है कि यात्रा से सारे संसार में एक बडा संदेश जाता है कि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को आस्था के पथ पर सुरक्षित और सुगम दर्शन कराने के वचन का सरकार और अफसर पालन करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चार साल से चारधाम यात्रा को गुलजार करने के लिए जिस विजन के साथ अपने कदम आगे बढाये हैं उससे देशभर के श्रद्धालुओं के मन में यह विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के होते हुए उन्हें हमेशा आस्था के पथ पर सुरक्षा का भाव मिलता रहेगा।

LEAVE A REPLY