राजनाथ सिंह ने मंच से किया ऐलान धुरंधर हैं धामी

0
48

चार साल में लगाया चौका और छह साल की राजनीति में लगायेंगे छक्का
धामी के नेतृत्व मंे 2027 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी भाजपा
उत्तराखण्ड की जनता बडे़ बहुमत से भाजपा की बनायेगी सरकारः धामी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में धाकड़ मुख्यमंत्री की सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल हुये देश के रक्षा मंत्री ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए साफ कहा कि चार साल पहले जो धाकड़ धामी थे वह आज धाकड़ सरकार चलाकर धुरंधर धामी बन गये हैं। रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही शानदार सरकार पर उनकी जमकर तारीफ के पुल बांधे और भाजपा नेताओं के साथ जनता को भी साफ संदेश दे दिया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में धामी के नेतृत्व में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की तारीफों के खूब पुल बांधे। विशाल जनसमूह की उपस्थिति में कार्यक्रम को एक बडे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया, जहां विकास और सुशासन के संकल्प के साथ भविष्य की राजनीति भी स्पष्ट दिखाई दी। रक्षामंत्री ने अपने सम्बोधन में साफ कहा कि चार साल पहले पुष्कर सिंह धामी को धाकड धामी के नाम से जाना जाता था लेकिन चार साल पूरे होने पर अब उन्हें धुरंधर धामी कहना चाहिए, उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊचाईयों को छू रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी है, जबकि पूर्व की कांग्रेस की सरकारों के समय कई घोटाले सामने आये थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि भाजपा की सरकार में घोटाले करने वालों की जगह जेल मे है। रक्षामंत्री ने अपने भाषण में राज्य में चल रही कई बडी विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के विकास, मानसखंड कॉरिडोर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस के सैटालाइट सेंटर और जमरानी धाम जैसे हजारों करोड की योजनायें उत्तराखण्ड के भविष्य को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सिचाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी। रक्षामंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य के छठे मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में चौके लगाये हैं लेकिन छह साल की राजनीति में वह छक्के लगायेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है यह ऋषि मुनियों की धरती है यह तपोभूमि है यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परम्परा पूरे राष्ट्र को संदेश देती है। उन्होंने कहा कि जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखण्ड के वीरे इसमें पीछे नहीं हटते, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की जो चिंता की है उसके लिए उनका आभार है। रक्षामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हुआ है, बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना हर क्षेत्र में धामी ने अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होने कहा कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही संस्कृति का भी केन्द्र है जिसकी पवित्रता बनाये रखना जरूरी है।
सबसे अह्म बात यह रही कि रक्षामंत्री ने मंच से ऐलान कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ पुनः सरकार में आयेगी। मंच से जिस तरह से रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव होने का दो टुक संदेश दिया उससे भाजपा नेताओं और जनता में संदेश चला गया कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे ही 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने भी अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास का जो खाका खींचा गया है उससे राज्य की जनता ने 2027 में उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार को बडे बहुमत से सत्ता में पहुंचाने का मन अभी से ही बना लिया है।

LEAVE A REPLY