गांव मंे बसती है भारत की आत्मा

0
146

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा के माध्यम से पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकारों एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत माता की जय बोलकर संबोधित करते हुए चयन के लिए सभी को शुभकामनायें दी है। उन्होंन ग्राम सेवकों को बधाई दी है और सभी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और कई हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया है और केवल 342 का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी सौभाग्यशाली है और सच्ची लगन और मेहनत के साथ विभाग को आगे बढाने का काम करेंगें।
उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सभा ग्राम पंचायत नीचे की गईयां है और इन्हें मजबूत करने का काम करेंगें और समाज के अंतिम छोर तक खडे व्यक्ति को शासन की नीतियों एवं सुविधाओं को पहुंचाने का काम करेंगें। उन्होंने कहा कि सशक्त एवं मजबूत आप होंगें तो उतनी ही मजबूती से लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत होगा और सुराज के कार्यों को धरातल पर उतारने का काम करेंगें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व उत्तराखंड तरक्की कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में आज देश आगे बढ रहा है और लोगों में विश्वास की अलख जगी है और आज हर क्षेत्र में भारतीय अपने आपकों अव्वल आंक रहे है और मानसिक स्थिति और किसी भी क्षेत्र को रास्ता दे सकते है। समाज के अंतिम छोर में खडे व्यक्ति की परेशानी व शिकायतें सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगें। और सभी एक सेतु की भांति कार्य करेंगें और सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का काम करेंगें।
उन्होंने कहा कि सेतु बनकर लोगों को जोडने का काम करेंगें और राज्य सरकार कई योजनायें संचालित कर रही है और इन योजनाओं के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है और एक लाख 82 हजार लोगों को साल में तीन गैस सिलेंडर नि:शुल्क योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और अन्य योजनाओं को जनता के बीच ले जाया जा रहा है और लोग इसका लाभ उठा रहे है और पीएम के मार्गदर्शन में चलकर कार्य किया जा रहा है और निरंतर प्रयास है विकास शहरों तक नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर विकास करना है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और ग्रामसभाओं में बसती है और धरातल में पूर्व में सरकारों ने ध्यान नहीं दिया गया और जैसे चल रहे थे वैसे ही चलते रहे और पूर्ववर्ती सरकारों ने कोई काम नहीं किया और हर प्रकार से जागरूक होना होगा और देश की आजादी के बाद 6० वर्षों तक एक ही पार्टी की सरकार रही और गांवों के भरासों को तोडने का काम किया और गांव के निचले पायदान को बजट नहीं दिया और जो सहायता लोगों को मिलनी थी वह नहीं मिल पाई और वह बीच में लापता हो जाती थी और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली की स्थिति में अमूलचूल परिवर्तन करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बैकों में पैसा भेजने का काम, पोस्ट ऑफिस और योजनाओं का पैसा लोगों के खाते में जा रहा है और योजनाओं में नवाचार किया जा रहा है और पूर्व की गलतियों को सुधारने का काम किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली होती थी और उस पर रोक लगाने का काम किया गया और सख्त कार्यवाही की गई और 1०० से ज्यादा लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाने का काम किया और नकल अध्यादेश नजीर बन गया है और अन्य राज्य इस अध्यादेश को लागू करने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रश्न पहले ही बाहर आ जाते थे और इस पर रोक लगाने का काम किया है। एक ही नहीं चार चार परीक्षाओं में चयन हो रहा है और क्या परिवर्तन सभी को दिखाई दे रहा है और लोगों को भी बताना है कि क्या बदलाव हुआ है और पारदर्शिता लाई गई है और सिफारशी तंत्र और परिवार वाद को समाप्त किया गया है और प्रतिदिन मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरित किये जा रहे है और जख्मों को भरने का काम किया जा रहा और पूर्व में ऐसा नहीं होता था और जल्द ही युवाओं को आगे बढाने का काम उनकी क्षमता के अनुरूप काम मिले उसे आगे बढाने का काम कर रहे है और जिम्मेदारी का निर्वहन सजगता और जिम्मेदारी के साथ करेंगें और गांवों के लिए व विकास के लिए समर्पित रहेंगें तो विकास में कोई बाधा व रूकावट नहीं होगी और गांव के विकास को पंख लग सके इस दिशा में कार्य करेंगें और प्रधानमंत्री मोदी का जो मंत्र है उस पर कार्य करना होगा ओर जन जन की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना है और इन्वस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया और जब वह विभिन्न देशों में गये तो लोगों ने भव्य स्वागत किया और सुझाव दिये और साढ़े लाख करोड़ का एमओयू साईन किये गये और कई पर काम भी आरंभ हो गये है और अपने साथ अपने जीवन में कडाई से अनुशासन का पालन करेंगें। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, निदेशक पंचायती राज निधि यादव, विभागीय अधिकारी एवं चयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY