दयारा बुग्याल में शीतकालीन खेलों के लिए बिटर स्पोट्र्स डेस्टीनेशन से पर्यटन व्यवसाय के लगें नये पंख

0
314

भटवाड़ी ( उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दयारा बुग्याल में शीतकालीन खेलों के लिए बिटर स्पोट्र्स डेस्टीनेशन विकसित कर अमेरिका के के०एन०ग्रुप के एम० ओ० यू० करने से पर्यटन व्यवसाय में नये पंख लगे।
बीते माह सीएम धामी ने अमेरिका के के०एन०ग्द्म5ह्नप के साथ 48०० करोड़ रुपए निवेश पर एम० ओ० यू० करके आये हैं। इससे उत्तरकाशी जनपद के दयारा बुग्याल में ओली के तर्ज पर शीतकालीन खेलों के लिए बिटर स्पोट्र्स डेस्टीनेशन विकसित होगा। दयारा पर्यटन विकास समिति रैथल के अध्यक्ष मनोज राणा ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व दयारा पर्यटन समिति रैथल के अध्यक्ष मनोज राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जनपद व क्षेत्र वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। दयारा पर्यटन समिति के अध्यक्ष श्री रावत ने बताया कि दयारा पर्यटन समिति रैथल 1984-85 से लगातार दयारा बुग्याल के विकास को लेकर पत्राचार करती रही और स्व० चन्दन सिंह राणा ने भी दयारा बुग्याल के विकास को लेकर जनपद से राजधानी तक लड़ते रहे और उसके बाद हम भी लगातार मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से इस सम्बन्ध में मिलते रहे हैं ।
और आज आपके द्वारा यह सिद्ध कर दिया गया की आपकी सोच और परख बहुत दूरदर्शी है आपने दयारा बुग्याल सहित अन्य पर्यटन क्षेत्र के लिए जो महायोजना लिए है इसके लिए क्षेत्र के हजारों हजार युवा पर्यटन की ओर अपना स्वरोजगार पा सकेंगे तथा दयारा बुग्याल से लगे अन्य गांवों को भी दयारा बुग्याल सर्किट से जोड़कर जनपद के विभिन्न बुग्यालों को विकसित किया जाए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में रैथल गोई दयारा बार्सू रोपवे को स्वीकृति दिलवाने व डोडीताल ,बकरियाटांप, दयारा बुग्याल,गिडारा बुग्याल को पर्यटन सर्किट बनाने, जखोल,गौरसाली,लाटा, सैंज, मल्ला,पाही,नटीन,रैथल, बन्द्राणी,क्यार्क, भटवाड़ी,पाला,बार्सु,कुज्जन, तिहार,भंगेली एवं कैल्सू पट्टी को इसमें सम्मिलित करने एवं गोई दयारा बुग्याल में स्की लिफ्ट लगवाने की भी मांग की गई।

LEAVE A REPLY