प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री और उनकी किचन टीम के बीच गजब की कैमेस्ट्री चल रही है और वह एक साथ आगे आकर जिस तरह से राज्य के विकास के लिए बडा खाका तैयार कर रहे हैं वह साफ संदेश दे रहा है कि आने वाला कल उत्तराखण्ड का होगा।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे हैं और उन्होंने अपनी किचन टीम में जिन धाकड अफसरों की तैनाती की हुई है वह भी भ्रष्टाचार के नाम से बडी नफरत करते हैं और यही कारण है कि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए सीएम और उनकी किचन टीम अफसरों के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने की दिशा में जिस तरह से मुख्यमंत्री और उनकी किचन टीम के अफसर एक बडे विजन के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि उत्तराखण्ड एक नये उजाले की ओर आगे बढ रहा है।

/>



/>