सीएम का अफ सरों को अल्टीमेटम

0
87

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जब भी मौसम गड़बड़ होता है तो भूस्खलन, रोड बंद हो जाना और अतिवृष्टि से नदी नालों में पानी का जल स्तर बढऩे से वह उफान पर आ जाते है। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए सभी जिलाधिकारियों व सचिव को आवश्यक निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संचार व्यवस्थाओं को हमेशा सुचारू रखें तथा कोई भी मोबाइल स्विच ऑफ न करें।
उन्होंने कहा कि कई जगहों पर जलभराव होने से आपदा प्रबंधन, पुलिस के कर्मचारी, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन पूरी तरह से अपने काम में जुटे हुए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड में आ रहे लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मौसम विभाग की अगले 13 जुलाई तक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संचार व्यवस्थाओं को हमेशा सुचारू रखें तथा कोई भी मोबाइल स्विच ऑफ न करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के बावजूद भी जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है लेकिन फिर भी पूरा प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर इसे दुरुस्त करने में जुटा है.मौसम विभाग के निर्देश के बावजूद लोगों को अपने आगे के प्रोग्राम जो उत्तराखंड में यात्रा करने के लिए आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह मौसम विभाग के निर्देशानुसार अलर्ट होकर यात्रा करने के लिए अपने प्रोग्राम बनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 15 जुलाई तक जब तक कांवड़ यात्रा समाप्त नहीं हो जाती तब तक प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनजर मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY