एम्स में भर्ती गरीब के सोलह माह के बच्चे के इलाज में आ रही आर्थिक कठिनाई
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का दयालु रूप राज्य की जनता अकसर देखती आ रही है और उन्हें एक उम्मीद है कि अगर किसी भी राज्यवासी पर कोई संकट आयेगा तो वह उनके साथ खडे हुये दिखाई देंगे। वहीं मुख्यमंत्री की विधानसभा के बनबसा गांव मंे रहने वाले एक गरीब परिवार का सोलह माह का मासूम बच्चा पिछले कुछ दिनों से कैंसर से कराह रहा है और जैसे ही मासूम को कैंसर होने का उसके परिवार को पता चला तो उन्होंने उसे ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंसर से कराह रहे मासूम के इलाज में आ रही आर्थिक कठिनाई को लेकर परिवार को अब राज्य के दयालु मुख्यमंत्री से एक बडी आस बंधी हुई है कि वह उनकी मद्द करने के लिए आगे आये जिससे वह अपने मासूम बच्चे के इलाज मंे आ रहे खर्चे की चिंता से मुक्त हो सके? मासूम बच्चे की मद्द के लिए आवाज भी उठाई जा रही है लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री पर बनबसा के लोगों की नजरें लगी हुई है कि वह अपनी विधानसभा के मासूम के इलाज में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उस गरीब परिवार के लिए कब मसीहा बनेंगे जिन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री से एक बडी आस बंधी हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत विधानसभा के बनबसा ग्राम सभा देवीपुरा में रहने वाले रमेश जोशी के सोलह माह के पुत्र दिवंयाश जोशी की कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी और उसे जब खटीमा में डाक्टर को दिखाया गया तो डाक्टर ने उन्हें बताया कि दिवयांश को कैंसर है। दिवयांश के पिता रमेश जोशी घर मंे ही परचून की एक छोटी दुकान चलाते हैं और उससे सिर्फ घर का खर्चा ही चल पाता है। अपने सोलह माह के मासूम को कैंसर होने की खबर मंे रमेश जोशी और उसके परिवार के सामने एक दुखों का पहाड लाकर खडा कर दिया और उन्हें इस ंिचता में डूबो दिया कि वह अपने मासूम का इलाज कैसे करा पायेंगे? कैंसर से कराह रहे दिवयांश जोशी के पिता रमेश जोशी बताते हैं कि उनकी विधानसभा चम्पावत के विधायक खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं और उन्होंने सरकारी मद्द के लिए टनकपुर उनके कार्यालय में भी दस्तक दी थी लेकिन वहां मौजूद लोगों ने यह कहकर उन्हें वहां से चलता कर दिया कि वह अपने बच्चे का इलाज करायें और उसके बिल वह संभालकर रखें उसके बाद वह देखेंगे कि उनकी क्या मद्द हो सकती है। रमेश जोशी ने बताया कि लगभग अठारह दिन पूर्व उन्होंने अपने मासूम बच्चे को ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज हो रहा है लेकिन उन्होंने यह पीडा भी बताई कि उन्हें दिवयांश की दवाईयां और उनकी होने वाली जांचों में पैसा खर्च करना पड रहा है और अब तक उनका लगभग पचास हजार रूपया दवाईयांे और टेस्ट में खर्च हो चुका है। मासूम बच्चे के पिता रमेश जोशी ने कहा कि वह अपनी फरियाद राज्य के दयालु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाना चाहते हैं जिससे वह उनके बच्चे के इलाज में आ रही आर्थिक कठिनाई को दूर कर सकें।
मुख्यमंत्री की विधानसभा में सोलह माह के दिवयांश जोशी के परिवार को अब सिर्फ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक बडी उम्मीद बंधी हुई है कि वह उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके बच्चे के इलाज में हो रहे खर्च को सरकारी मद्द से कराने का आदेश दें जिससे उनके सामने आ रखी एक बडी चिंता खत्म हो सके।