काशीपुर(राजू अनेजा)। क्षेत्र में विगत 1 सप्ताह से हो रही मूसलाधार बरसात एक परिवार पर कहर बनकर बरपी। निकटवर्ती क्षेत्र मिस्सरवाला में आज सुबह तड़के तेज बरसात के दौरान एक घर में सो रहे परिवार पर अचानक मकान का लेंटर गिरने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए क्षेत्र में अचानक घटित हुई दर्दनाक घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार युसूफ अली एवं कुंडा चौकी इंचार्ज दिनेश फत्र्याल ने दर्दनाक घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एकाएक घर का लेंटर गिरने से दो लोगो की हुई मौत के बाद गांव में जबरदस्त दहशत व्याप्त है।
घटना काशीपुर से सटे क्षेत्र कुंडा के अंतर्गत ग्राम मिस्सरवाला की है जहां एक छत के नीचे सो रहे परिवार को क्या पता था कि आने वाली सुबह उनके लिए इतनी भयानक होगी। नसीर अहमद उम्र लगभग 65 वर्ष उनकी पत्नी मोहम्मदीव उम्र लगभग 62 वर्ष नवासी मन्तशा उम्र लगभग 16 वर्ष मकान में सो रहे थे। रविवार सुबह लगभग तीन बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान भरभरा कर ढह गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से जहां गांव में जगार हो वही घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इधर दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार युसुफ अली, एसओ दिनेश फत्र्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। तहसीलदार युसुफ अली ने बताया कि पक्का मकान गिरने से एक महिला के घायल होने के साथ साथ एक पति पत्नी की मौत हुई है तथा गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर भेजा गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
