केदारनाथ धाम में पीतल है या सोना, जांच कराने से क्यों डर रही सरकार

0
239

देहरादून(नगर संवाददाता)। केदारनाथ धाम के गर्भगृह में गर्भगृह में लगे सोने को लेकर लगे आरोपों के बाद अब देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश सरकार पर हमला किया है। इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि मंदिर में पीतल लगाया गया या सोना, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। हर बार की तरह सरकार जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि जांच से ही साफ होगा कि मंदिर के गर्भगृह में सोना लगाया गया है, या फिर सोने के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेला गया है।
इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया में चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष और केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतोष त्रिवेदी ने मंदिर प्रांगण के बनाए एक विडियो में आरोप लगाया कि मंदिर के गर्भगृह में लगा सवा अरब का सोना पीतल में तब्दील हो गया। उन्होंने कहा कि वीडियो में पुरोहित ने दावा किया कि गर्भ गृह में सोने की जगह पीतल लगाया गया। इस वीडियो में मंदिर कमेटी पर सोने की जांच न करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में केदारनाथ मंदिर समितघ् िने खंडन किया है। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आर सी तिवारी ने इसका खंडन करते हुए बकायदा इसका खंडन पत्र जारी किया है। वहीं, अब राज्य की जनता जानना चाहती है कि आखिर सच्चाई क्या है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मंदिर समिति भी जांच कराने की बात क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पिछले माह पेटीएम से दान करने के क्यूआर कोड का मामला भी सामने आया था। पहले मंदिर समिति ने कहा कि ये हमने नहीं लगाए हैं। इसकी रिपोर्ट तक पुलिस में दर्ज कराई गई।
उन्होंने कहा कि बाद में इसी मामले में लीपापोती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह केदारनाथ धाम में सोने की जगह पीतल के मामले को दबाने के प्रयास हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह बाबा केदार का खुद को भक्त बताते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में उन्हें ही बताना चाहिए कि उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में आखिर क्या चल रहा है।

LEAVE A REPLY