केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में सोने से पीतल को लेकर छिडी जंग!

0
324

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। देश-विदेश में आस्था के रूप में बडी पहचान रखने वाले बाबा केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में लगे स्वर्ण पर एक नई जंग उस समय शुरू हो गई जब यह आरोप लगा कि वहां लगा सोना पीतल बन गया है? सोने कैसे पीतल बन गया इसको लेकर जैसे ही सोशल मीडिया पर बहस छिडी तो मन्दिर समिति ने इस बात का खण्डन किया और इसे एक षडयंत्र का हिस्सा बताया। वहीं कांग्रेस ने भी सवाल दाग दिया है कि कैसे सोना पीतल बन गया इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए। वहीं यह बात भी अब तूल पकड रही है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में स्वर्ण मन्दिर कमेटी को गर्भगृह में लगे सोने के पीतल में तब्दील होने सम्बन्धी आरोपों के वैज्ञानिक परिक्षण के बाद ही सही मायने सामने आयेगें लेकिन अभी तक मन्दिर कमेटी ने वैज्ञानिक परीक्षण के बाबत कोई फैसला नहीं किया है। अलबत्ता यह मामला देश-विदेश में जरूर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में शुरू हुई सोने की पॉलिश से नया विवाद शुरू हो गया है और यह सवाल खडे हो रहे हैं कि आखिरकार अचानक कैसे गर्भगृह में सोने की पॉलिश का काम शुरू किया गया है?
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में लगाया गया सोना पीतल होने का आरोप लगा जिसे बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ने इसे षडयंत्र का हिस्सा बताया और कहा कि दानी दाता द्वारा केदारनाथ के मन्दिर गर्भगृह को स्वर्ण जडित करने की इच्छा प्रकट की गई थी। दानीदाता की भावनाओं का सम्मान करते हुए मन्दिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव का परीक्षण कर स्वर्ण मंडित करने की अनुमति दी गई थी। बीकेटीसी द्वारा केदारनाथ मन्दिर के गृर्भगृह की दीवारो ंपर सोने की परत चढाने की अनुमति दानीदाता की भावना के अनुरूप की गई थी और सोना खरीदने से लेकर दीवारों पर जढने तक का सम्पूर्ण कार्य दानीदाता द्वारा कराया गया वहीं एक तीर्थ पुरोहित ने यह आरोप लगाया कि गर्भगृह में लगा सोना पीतल हो गया है। यह मामला उत्तराखण्ड से लेकर देश-विदेश में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है और कहा है कि अगर सोना पीतल बन गया है तो इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए क्योंकि इससे आस्था पर आघात पहुंच रहा है। वहीं यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अब केदारनाथ मन्दिर के गर्भगृह में सोने की पॉलिश की जा रही है? आज चर्चा है कि तीर्थ पुरोहितों को जब इस पॉलिश करने का पता चला तो उन्होंने काम रूकवा दिया। मन्दिर के गृभगृह में करोडो के गोल्ड के पीतल में तब्दील होने की खबरों के बाद अब सोने की पॉलिश किये जाने से एक नया विवाद शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है? बताया जा रहा है कि आज सुबह मन्दिर के गर्भगृह में सोने की पॉलिश की खबर मिलते ही उन्होंने यह काम रूकवा दिया और विरोध करते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। यह मामला अब एक नया मोड ले रहा है जिसको लेकर अब यह बहस शुरू हो रही है कि क्या सरकार इस मामले का सच जानने के लिए एक बडी जांच कराने के लिए आगे आयेगी?

LEAVE A REPLY