भर्ती घोटालों की सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराये जांच

0
136

देहरादून(नगर संवाददाता)। युवा बेरोजगारों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध एवं भर्ती घोटालों की जांच सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर लगातार सात दिन तक किये जा रहे धरना प्रदर्शन एवं सचिवालय घेराव के क्रम में आज कांग्रेस अनुषागिक संघठनों, विभागों व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई और
बेरोजगारों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां पर धरना प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया और पुलिस ने सुभाष रोड पर वहां से भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने व बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस एसं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में धरने व प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार बेरोजगार नौजवानों को गुमराह कर इस प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर मोटी फीस लेने के बाद निष्पक्ष परीक्षा कराने में राज्य सरकार पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रही है। माहरा ने कहा कि जिन परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं उनकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जॉच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का सरकार व सिस्टम से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि उस भरोसे को बहाल करने के लिए सरकार को बेरोजगारों की मांगों पर उचित निर्णय लेने चाहिए एवं दमनकारी रवैया छोडकर बेरोजगार छात्र नेताओं से दर्ज मुकदमें वापस लिया जाना चाहिए एवं छात्र नेताओं से सीधी बात करनी चाहिए। अगर सरकार तानाशाही रवैया नही छोडती है और मनमानी पर उतारू रहती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि हम केवल प्रदेश के बेरोजगार छात्रों का उज्जवल भविष्य चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र रात दिन पढाई मेहनत कर रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके साथ इंसाफ हो व एक साफ सुथरी व पारदर्शी परीक्षा सरकार करवा पाये यही छात्र और विपक्ष चाहता है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि धामी सरकार प्रचंड बहुमत के अहंकार में है, वह न तो बेरोजगारों की आवाज को सुनना चाहती है न ही विपक्ष की आवाज को लगातार पुलिस के दम पर छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में हो रहे आंदोलन, प्रदर्शन को कुचलने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टचार का पर्याय बन चुकी है, शायद अपने कुछ चहेते सफेदपौशों को बचाने के लिए राज्य सरकार किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है, इसीलिए इतने व्यापक स्तर पर परीक्षाओं में गड़बडिय़ों के बावजूद सीबीआई जांच नही कराई जा रही, और न ही छात्रों की मांग के अनुसार जॉच होने के बाद ही परीक्षाएं कराने के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि अखिर सरकार किसको लाभ पहुॅचाना चाहती है, जब बेरोजगार छात्र अपनी जाएज मांगो के लिए आन्दोलन कर रहे हैं, तब सरकार उन पर गम्भीर धाराएॅ लगाकर मुकदमें दर्ज कर उनको जेलों में डालने का काम कर रही है। जिससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की सभी मांगों को माने जाने तक आंदोलन को जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य की लडाई राज्य की जनता ने छात्रों ने महिलाओं ने इसलिए लडी थी कि राज्य के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन सरकार रोजगार तो दे नहीं पा रही है उल्टे सरकार पर बेरोजगारों के पेपर लीक करने एवं बेरोजगारों की नौकरियां बेचने के आरोप लग रहे हैं, जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार को तानाशाही रवैया छोडकर विपक्ष की सीबीआई जॉच को तुरन्त मानना चाहिए एवं बेरोजगारों की सभी मांगों पर अविलंब कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा केाई बहुत बडी मांग सरकार से नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच और पहले जांच फिर परीक्षा करवाए जाने को लेकर अडिग हैं। सरकार अपनी ऐजेन्सी से जांच करवा रही है, जानबूझकर केस को कमजोर किया जा रहा है और वही हुआ है जिसकी विपक्ष को आशंका थी, अपराधियों को लगातार जमानत मिल रही है। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने एक स्वर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए इसे सरकार एवं पुलिस प्रशासन का दमनात्मक एवं शर्मनाक रवैया बताया एवं न्याय मिलने तक संघर्ष को जारी रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभा के बाद बाद में सभी ने सचिवालय की ओर कूच किया तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई जहां पर उन्हें निजी मुचलकों पर छोड दिया।
इस अवसर पर गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, संजय किशोर, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, पी के अग्रवाल, मोहन भंडारी, मोहन काला सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, पछवादून कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, महामंत्री पी के अग्रवाल, विनित प्रसाद भटट बंटू, नजमा खान, मोहन काला, राजेश चमोली, मीना रावत, आशा टम्टा, पूनम कंडारी, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, कोमल वोहरा, अनुराधा सिंह, आशा टम्टा, अनुराधा तिवारी, निर्मला, ममता शाह, उर्मिला थापा, सुमित्रा ध्यानी, अंजू मिश्रा, शशि झा, मीना रावत, सुशीला शर्मा, मीना बिष्ट, गायत्री, चचंल खत्री, पुनम सिंह, शशि सेमवाल, अंशुल त्यागी, रेखा ढीगंरा, पिया थापा, शकुन्तला शर्मा सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY