महिला कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच

0
138

देहरादून(नगर संवाददाता)। बेरोजगार युवाओं को बिना शर्त रिहा किये जाने व भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने और बेरोजगारों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने छठे दिन भी अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखते हुए सचिवालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
यहां प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता व कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और बाद में वहां से भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराये जाने व बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस एसं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया तो पुलिस ने सभी को सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई जहां पर उन्हें निजी मुचलकों पर छोड दिया गया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में धरना व प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि रोज रोज सरकार नये फरमान जारी कर रही है और अब बेरोजगारों का समर्थन करने वालों पर भी नकल विरोधी अध्यादेश के तहत कार्यवाही करने की बात की जा रही है जो चिंता का विषय है और उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष रहे डा. आरबीएस रावत को किस अधिकारी ने क्लीन चिट दी थी और उस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है वह निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए और प्रदेश सरकार सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराने में क्यों बच रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि इसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल है जिस कारण से सरकार सीबीआई जांच कराने से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी आवाज को बुलंद रखेगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवाओं को शीघ्र ही बिना शर्त रिहा करना होगा अन्यथा कांग्रेस आंदोलन को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में अभ्यर्थी पर अनावश्यक रूप से मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार व प्रशासन की नाकामी का एक उदाहरण है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस आज राज्य के भविष्य की लडाई लड़ रही है और जिस प्रकार से युवा बेरोजगारों पर अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज किया और वह निंदनीय है और लाठीचार्ज के दोषियों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और जो युवा सालों से मेहनत करता है और पेपर लीक हो जाता है तो उसका व परिवार का मनोबल टूट जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो बेरोजगारों पर गंभीर धारायें लगाई गई है राज्य सरकार को चाहिए की वह उन गंभीर धाराओं को हटाये और निर्दोष बेरोजगारों को जल्द ही बिना शर्त रिहा किया जाये। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार अपने हक के लिए आंदोलन व सत्याग्रह कर रहे थे, इस लाठीचार्ज से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन जारी रखेंगें।
इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार लाठीचार्ज, दमनकारी नीतियों से नहीं चल सकती है और राज्य सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है और उन्होंने कहा कि एक ओर गैरसैंण में महिलाओं को वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गई और जब वहां पर विधानसभा सत्र चल रहा था। उन्होंने कहा कि महिलायें सड़क चौडीकरण की मांग कर रही थी और अब राजधानी में युवा बेरोजगारों पर लाठीचार्ज किया और उन पर गंभीर धारायें लगाकर उन्हें अपराधी बना दिया है जो चिंतनीय है और गंभीर धाराओं को राज्य सरकार को हटाना होगा अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार नौजवान सरकार से केवल रोजगार चाहते हैं और बेरोजगार चाहते हैं कि उनकी सभी परीक्षाएं पारदर्शी ढंग से करायी जाये। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं
के पेपर लीक हो चुके
हैं उनकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जॉच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि दमनकारी रवैया छोडकर बेरोजगार छात्र नेताओं से दर्ज मुकदमे वापस लेने की जरूरत है और गिरफ्तार युवाओं को बिना शर्त रिहा करना चाहिए। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। बाद में सभी ने सचिवालय की ओर कूच किया तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई जहां पर उन्हें निजी मुचलकों पर छोड दिया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी, विनित प्रसाद भटट बंटू, नजमा खान, मोहन काला, राजेश चमोली, मीना रावत, आशा टम्टा, पूनम कंडारी, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, कोमल वोहरा, अनुराधा सिंह सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY